Sun 31 May 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार की पेट्रोल-डीजल से होने वाली कमाई देख कर उड़ जाएंगे होश

रोमांचक मुकाबलों में जवासिया इलेवन ने रॉयल किंग को हराया

किसान डीजल-पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी परेशान है,अघोषित बिजली कटोती से ग्रामीण परेशान-विधायक शेखावत

पवन चक्कियों से राष्ट्रीय स्तर पर बनी बदनावर की पहचान,सोलर प्लांटों से ग्रामीणों को भी मिल रहा लाभ

धार में मुख्यमंत्री ने भोजशाला में सरस्वती लोक और भोज शोध संस्थान बनाने का किया ऐलान

सुचना

: किसान मोर्चा के भारत बंद को mp में भी मिल रहा समर्थन, किसानो ने किया हाई-वे जाम रेल पटरी पर बेठे किसान कई कई ट्रेनें रद्द

Kailash Gupta

Mon, Sep 27, 2021
Post views : 135

नईदिल्ली। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध मे संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार भारत बंद का आह्नान किया था जिसका असर दिखने लगा है। नोएडा में डीएनडी और गुरुग्राम हाइवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है।दिल्ली यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने NH-9 और NH-24 पूरी तरह से जाम कर दिया है। वही दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाइवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यातायात सेवा ठप्प है।वही हरियाणा के बहादुरगढ़ में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने एक मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है। पूरे देश में 40 संगठनों के संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया था जिसमें पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बंद का व्यापक असर दिखाई दे रहा है। यहां किसानों ने रास्ते बंद किए है।दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर कई किमी लंबा जाम और मुंबई-अहमदाबाद हाई वे भी गाड़ियों की कतार है। वहीं पंजाब में प्रदर्शनकारी अमृतसर के देवीदासपुरा गांव में रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों के रेल की पटरियों पर बैठे होने के चलते दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडलों में रेल परिचालन प्रभावित हो गया है। अंबाला और फिरोजपुर मंडल में करीब 25 ट्रेनें प्रभावित है।

मध्यप्रदेश में भी मिल रहा समर्थन

किसानों के भारत बंद का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने भोपाल की करोंद मण्डी पर धरना दिया जा रहा है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कई कांग्रेस नेता भी शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की है। मध्य प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव का कहना है कि यह बंद शांति पूर्ण रहेगा लेकिन बावजूद इसके पुलिस ने हमें रोकने के लिए मंडी के दोनों तरफ बैरिकेटिंग कर दी है। यदि सरकार हमें राेकेगी तो हम बंद को आगे बढ़ाते हुए दुकानें बंद कराने के लिए सड़क पर उतरेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन