: एवरग्रीन संस्था की महिला मंडल ने हरियाली दिवस मनाया
Sat, Jul 26, 2025
बदनावर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एवरग्रीन संस्था द्वारा हरियाली अमावस्या को हरियाली दिवस के रूप में मनाते हुए पौधा रोपण किया गया। पर्यावरण को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिक देने के साथ साथ एवरग्रीन संस्था की महिलाएं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम कर रही। है। गुरुवार को संस्था अध्यक्ष सीमा शर्मा के घर अगन में गमलो में पौधे रोपण किया गए। परिपक्व होने पर संस्था द्वारा सार्वजनिक स्थल पर वृक्षारोपण किया जाएगा। सर्व प्रथम उपस्थित सदस्यों द्वारा हरियाली उत्सव को पौधे को झूले में बिठाकर झूला देकर जन्म उत्सव के रूप में मनाते हुए हरियाली तथा पर्यावरण से संबंधित गीत भी गुनगुनाए गए।संस्था सदस्य अंतिम सोनी ने बताया कि आगामी समय में सप्ताह में एक बार प्रति सदस्य के घर गमले में पौधे का रोपण किया जाएगा फिर सभी को एकत्रित कर किसी धार्मिक स्थल या सार्वजनिक जगह पर सुरक्षा को दृष्टगत रखते हुए वृक्षारोपण करेंगे। पौधा रोपण करते समय संस्था के अध्यक्ष सीमा शर्मा,जय श्रीभट्ट,अंतिम सोनी,कलावती वर्मा,दीपा शर्मा,अनुराधा जोशी,गायत्री,सोनी,लक्ष्मी शर्मा,शारदा पाटीदार,अनीता सोनी,मीति माथुर,मुनि सेन,आशा सेन,सारिका पटेल सहित सदस्य मौजूद रहे।हरियाली उत्सव मनाने का यह संस्था का पांचवा वर्ष है।
: उत्तम सेवा न्यास द्वारा 28 जुलाई को कावड़ यात्रा निकाली जाएगी
Sat, Jul 26, 2025
बदनावर।श्री उत्तम सेवा न्यास द्वारा पर्यावरण रक्षा व सामाजिक समरसता के भाव को लेकर 28 जुलाई को माहीजी से कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा को लेकर नगर सहित ग्रामीण अंचल में उत्साह का माहौल है। यात्रा संयोजक मनोज सोमानी ने बताया की कावड़ यात्रा का यह 19वां साल है। अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल करने के लिए क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में निरंतर बैठकें हो रही हैं। आयोजक श्री उत्तम सेवा न्यास के पदाधिकारी बैठकें कर सनातन धर्म, नशा मुक्ति, पर्यावरण रक्षा और समरसता का संदेश फैला रहे हैं। कावड़ यात्रा की शुरुआत माही नदी से जल लेकर होगी। इसके बाद पीएम मेगा पार्क में धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। धर्मसभा में प्रसिद्ध संत स्वामी सत्यश्रेय गिरी और मालवा प्रांत जनजाति कार्य प्रभारी रूपसिंह नागर उद्बोधन देंगे।यात्रा में पांच हजार से अधिक कावड़ यात्री शामिल होंगे। नगर सहित यात्रा मार्ग में आने वाले गांवों में जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पर जल चढ़ाने के बाद कृषि उपज मंडी में समरसता भोज और प्रसादी के साथ कावड़ यात्रा का विश्राम होगा।
: मध्यप्रदेश में यूवक कांग्रेस ने 15 लाख से ज्यादा सदस्य बनाए
Sat, Jul 26, 2025
जिला अध्यक्ष के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के जिले में सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार मैदान मेंभोपाल। मप्र में युवक कांग्रेस ने सदस्य बनाने में रिकार्ड तोड़ा है। पहली बार प्रदेश में युवक कांग्रेस ने 15 लाख से ज्यादा सदस्य बनाए हैं। बीते 20 जून से युवा कांग्रेस की सदस्यता शुरू हुई थी। 19 जुलाई को ये ऑनलाइन मेंबरशिप बंद हो गई।युवक कांग्रेस के चुनाव में सबसे ज्यादा घमासान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के गृह जिले धार में देखने को मिला है। धार में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के लिए सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है।प्रदेश में कुल 1537527 पंजीकृत सदस्य बने जिसमें से 1474194 सदस्यों का शुल्क अदा जमा किया गया।मेंबरशिप फीस जमा न करने वाले सदस्य 63333है।दो महीने तक चलेगी स्क्रूटनी।युवा कांग्रेस के चुनाव के लिए चलाए गए सदस्यता अभियान में नए मेंबर्स ने सदस्यता लेने के बाद 6 पदों के लिए मतदान किया है। ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, प्रदेश महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष का वोट डाले हैं। अब दो महीनों तक सभी वोटों की स्क्रूटनी होगी। इसमें ये देखा जाएगा कि वोट देने वाले ने अपने दस्तावेज अपलोड किए हैं या नहीं, मतदान के बाद वीडियो अपलोड किया है या नहीं। यदि मेंबरशिप फीस अदा नहीं की है तो वोट रिजेक्ट माना जाएगा।प्रदेश अध्यक्ष के लिए त्रिकोणीय जंग युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा वोटिंग जबलपुर, भोपाल और ग्वालियर में हुई है। जबलपुर के विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया प्रदेश अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। वहीं भोपाल के अभिषेक परमार और ग्वालियर के शिवराज यादव ने भी चुनाव जीतने के लिए पूरा दम लगाया है।
प्रदेश महासचिव के लिए सबसे ज्यादा 182 उम्मीदवार मैदान में
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के लिए सबसे ज्यादा घमासान मचा है। महासचिव के लिए 182 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। प्रदेश कार्यकारिणी में अध्यक्ष के साथ नौ उपाध्यक्ष होंगे। इनमें एसटी, एससी, ओबीसी, महिला, अल्पसंख्यक और एक दिव्यांग उपाध्यक्ष होगा।
प्रदेश 48 महासचिव बनेंगे
युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में 48 प्रदेश महासचिव बनाए जाएंगे। इनमें 17 महासचिव अनारक्षित वर्ग से होंगे। 3 एसटी, एससी, 5 ओबीसी, 5 अल्पसंख्यक, 11 महिला, 2 ओबीसी महिला, एक अल्पसंख्यक महिला, एक दिव्यांग और एक ट्रांसजेंडर को महासचिव बनाया जाएगा।