: मध्य प्रदेश में निगम मंडल की नियुक्तियां अगस्त में हो सकती है
Sun, Jul 27, 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश में निगम मंडल की नियक्तियों को लेकर कई नाम पर चर्चा में है अगस्त के दुसरे सप्ताह तक हो सकती है नियुक्तियां ।विगत दिनों हुई बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल मध्य प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा मौजूद थे।बैठक में करीब 50 से अधिक नाम पर चर्चा हुई है।मीडिया में संभावित नाम आने के बाद दूसरे कई अन्य नेताओं ने अपने संपर्कों के माध्यम से अपने लिए संभावनाएं टटोलना शुरू कर दी है।संगठन को सबसे ज्यादा दिक्कत इंदौर भोपाल जबलपुर ग्वालियर के नेताओं को एडजस्ट करने को लेकर आ रही है चुनाव हार कर बैठे नेताओं ने भी पद की फरमाइश की है।वरिष्ठ नेताओं में एक राय बनती है तो स्वतंत्रता दिवस तक नियुक्तियों का दौर प्रारंभ हो जाएगा।
: श्री गणेशा टैलेंटेड ग्रुप द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया
Sun, Jul 27, 2025
बदनावर। नगर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था सावन मास में गौ सेवा एवं नवरात्रि में सुंदर वेश भूषा में गरबों की प्रस्तुति देने वाली श्री गणेशा टैलेंटेड ग्रुप द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री नागेश्वर धाम बदनावर से कोटेश्वर धाम कोद तक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया।। ग्रुप के अध्यक्ष गणेश हारोड ने बताया की इस कावड़ यात्रा में धर्मप्रेमी जनता के साथ माता और बहने भी शामिल हुई।। यात्रा में युवा साथी डीजे और ढोल की धुन पर नृत्य करते हुए नगर से निकले। कावड़ यात्रा का यह 11 वा वर्ष था कावड़ यात्रा समापन पश्चात सभी शिव भक्तों को भोजन प्रसादी करवाई गई।कावड़ यात्रा अध्यक्ष जितेंद्र हारोड़ ने कावड़ यात्रा में पधारे समस्त धर्मप्रेमी जनता का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी ग्रुप सदस्य प्रदीप हारोड़ ने दी।
: सब्जी मंडी व्यापारी एसोसिएशन द्वारा कल निकाली जाएगी विशाल कावड़ यात्रा
Sun, Jul 27, 2025
बदनावर। श्री सब्जेश्वर महादेव सब्जी मंडी व्यापारी एसोसिएशन द्वारा कल विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा संयोजक व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जीवन पटेल ने बताया कि यात्रा कल सोमवार को सुबह 10 बजे प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर के शुरू हो कर नगर के प्रमुख मार्ग से होती हुई बैजनाथ महादेव के दर्शन कर सब्जी मंडी में स्थित श्री सब्जेश्वर महादेव मंदिर मैं महादेव का जल अभिषेक करेंगे। यात्रा नागेश्वर महादेव मंदिर से कावड़ यात्रा द्वारा जल भर कर शीतला माता बस स्टैंड होते हुए नगर में प्रवेश करेगी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरेगी इस दौरान धार्मिक संस्थाओं द्वारा हार फूलों से कांवड़ियों का स्वागत किया जाएगा। यात्रा में बड़ी संख्या में सब्जी मंडी के व्यापारी बंधु के साथ ही मंडी के कर्मचारी, अधिकारी सहित कई श्रद्धालु शामिल होंगे। सब्जी मंडी में श्री सब्जेश्वर महादेव का जल अभिषेक करने के बाद में सभी कावड़ियों का भंडारा पेटलावद रोड स्थित तिरुपति गार्डन में रखा गया है। यात्रा की पूरी तैयारी सब्जी मंडी व्यापारी एसोसिएशन द्वारा की जा चुकी है। सब्जी मंडी व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष जीवन पटेल ने सभी नगर के श्रद्धालुओं से अपील की है अधिक से अधिक संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेवें।