: ब्राह्मण समाज ने परशुराम वाटिका में वृक्षारोपण किया
Sat, Jul 26, 2025
बदनावर। एक पेड़ मां के नाम को लेकर बदनावर ब्राह्मण समाज द्वारा भी बड़ी चौपाटी रोड स्थित परशुराम वाटिका में समाज के लोगों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। सर्व प्रथम भगवान परशुरामजी की पूजा अर्चना कर प्रसादी भोग लगाकर आरती करने के पश्चात स्थित परिसर में फलदार पौधों सहित तुलसी के पौधे को सुरक्षित स्थान पर रोपण किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने पौधों की सुरक्षा को लेकर अपनी जिम्मेदारी ली गई।वृक्षारोपण करते अध्यक्ष दीपक द्विवेदी,पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा,भेरूलाल शर्मा,शैलेन्द्र रावल,भूपेंद्र शर्मा,शुभम शर्मा तथा महिला ब्राह्मण अध्यक्ष मंजू लिटोरिया,स्मिता शर्मा,निधि द्विवेदी सहित समाजजन उपस्थित थे।
: त्रिवेदी मानव अधिकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
Sat, Jul 26, 2025
बदनावर। राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष पटेल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सुनील गौतम एवं जिला अध्यक्ष उदय लाल वर्मा की अनुशंसा पर पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश चंद्र त्रिवेदी को धार जिले का मानव अधिकार संगठन का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश चंद्र त्रिवेदी दबंग, निष्पक्ष व ईमानदार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। वे काफी लोकप्रिय भी हैं। त्रिवेेदी को मित्रगण ने बधाई दी।
: संस्था का संघर्ष व परमात्मा का साथ है जिससे परिसर हरा भरा है- रेशमा बहन
Sat, Jul 26, 2025
चट्टान में रोपे गए पौधो को पेड़ बनाना संघर्ष का कार्य- डोडिया
बदनावर। आप सभी का संघर्ष और परमात्मा का साथ है जिससे यह परिसर आज हरा भरा है। इसमें मातृशक्ति की उपस्थिति सराहनीय है इतनी भुजाओं के संयुक्त प्रयास से किया गया कार्य हमेशा सफल होता है।संस्था कमियों को दूर कर नव संकल्प हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। संकल्प श्रेष्ठ होंगे तो प्रकृति भी संकल्पों से खुश होती है।उक्त प्रेरक बातें हरियाली अमावस्या एवं वृक्ष मंदिर उंडेश्वर महादेव जयंती धाम के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम एवं पर्यावरण संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि ब्रह्माकुमारी रेशमा बहन ने कही। संस्था द्वारा रजत जयंती महोत्सव के प्रथम चरण अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि ज्ञानपुरा धार आश्रम के संत महात्यागी मोहनदास महाराज थे। प्रारंभ में समिति के संस्थापक अध्यक्ष रामकरण पटेल ने रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत संस्था की वृहद जानकारी उपस्थित पर्यावरण प्रेमियों को दी। संतो की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया। तत्पश्चात पर्यावरण संगोष्ठी आयोजित की गई। संतो व अतिथियों द्वारा उंडेश्वर महादेव के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व पूजा अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अध्यक्ष सुरेश भुत, दशरथ पाटीदार, विष्णु पाटिल, ओमप्रकाश भुत आदि ने अतिथियों का पुष्प भेंटकर स्वागत किया।
लू के थपेड़े देने वाला स्थान तीर्थ स्थल में विकसित हो रहा
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तहसील पत्रकार संघ बदनावर अध्यक्ष गोवर्धन सिंह डोडिया ने कहा की पथरीली काली चट्टान का सीना चिरकर रोपे गए पौधे आज पेड़ के रूप में लहलहाते हुए दिख रहे है, यह संस्था के पर्यावरण प्रेम के प्रति ठोस व नेक इरादों का प्रमाण है। लू के थपेड़े देने वाला यह स्थान समिति की निस्वार्थ सेवा व पर्यावरण प्रेम की पराकाष्ठा से तीर्थ स्थल के रूप में विकसित होकर मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को आकर्षित कर रहा है। चट्टान में रोपे गए पौधो को पेड़ बनाना बहुत संघर्ष का कार्य है।जन अभियान नवांकुर समिति के अर्जुन हाड़ा ने कहा की पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर वृक्ष मंदिर स्थापित करना प्रेरक व जनजाग्रती का कार्य है। समिति पर्यावरण कार्य के लिए बधाई व धन्यवाद की पात्र है। समिति द्वारा संतो को शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।इस अवसर पर नवनियुक्त नागदा प्रेस क्लब अध्यक्ष संतोष जायसवाल, सचिव अनवर मंसूरी एवं किराणा व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेंद्र बोकड़िया का स्वागत किया गया। अतिथियों एवं गणमान्य जनों ने परिसर में नीम, बरगद, पीपल, बिल्वपत्र, बांस, शीशम आदि के अनेक पौधों का रोपण किया गया।