Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: संस्था का संघर्ष व परमात्मा का साथ है जिससे परिसर हरा भरा है- रेशमा बहन

Kailash Gupta

Sat, Jul 26, 2025
Post views : 152

चट्टान में रोपे गए पौधो को पेड़ बनाना संघर्ष का कार्य- डोडिया

बदनावर। आप सभी का संघर्ष और परमात्मा का साथ है जिससे यह परिसर आज हरा भरा है। इसमें मातृशक्ति की उपस्थिति सराहनीय है इतनी भुजाओं के संयुक्त प्रयास से किया गया कार्य हमेशा सफल होता है।संस्था कमियों को दूर कर नव संकल्प हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। संकल्प श्रेष्ठ होंगे तो प्रकृति भी संकल्पों से खुश होती है। उक्त प्रेरक बातें हरियाली अमावस्या एवं वृक्ष मंदिर उंडेश्वर महादेव जयंती धाम के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम एवं पर्यावरण संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि ब्रह्माकुमारी रेशमा बहन ने कही। संस्था द्वारा रजत जयंती महोत्सव के प्रथम चरण अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि ज्ञानपुरा धार आश्रम के संत महात्यागी मोहनदास महाराज थे। प्रारंभ में समिति के संस्थापक अध्यक्ष रामकरण पटेल ने रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत संस्था की वृहद जानकारी उपस्थित पर्यावरण प्रेमियों को दी। संतो की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया। तत्पश्चात पर्यावरण संगोष्ठी आयोजित की गई। संतो व अतिथियों द्वारा उंडेश्वर महादेव के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व पूजा अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अध्यक्ष सुरेश भुत, दशरथ पाटीदार, विष्णु पाटिल, ओमप्रकाश भुत आदि ने अतिथियों का पुष्प भेंटकर स्वागत किया।

लू के थपेड़े देने वाला स्थान तीर्थ स्थल में विकसित हो रहा

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तहसील पत्रकार संघ बदनावर अध्यक्ष गोवर्धन सिंह डोडिया ने कहा की पथरीली काली चट्टान का सीना चिरकर रोपे गए पौधे आज पेड़ के रूप में लहलहाते हुए दिख रहे है, यह संस्था के पर्यावरण प्रेम के प्रति ठोस व नेक इरादों का प्रमाण है। लू के थपेड़े देने वाला यह स्थान समिति की निस्वार्थ सेवा व पर्यावरण प्रेम की पराकाष्ठा से तीर्थ स्थल के रूप में विकसित होकर मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को आकर्षित कर रहा है। चट्टान में रोपे गए पौधो को पेड़ बनाना बहुत संघर्ष का कार्य है। जन अभियान नवांकुर समिति के अर्जुन हाड़ा ने कहा की पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर वृक्ष मंदिर स्थापित करना प्रेरक व जनजाग्रती का कार्य है। समिति पर्यावरण कार्य के लिए बधाई व धन्यवाद की पात्र है। समिति द्वारा संतो को शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।इस अवसर पर नवनियुक्त नागदा प्रेस क्लब अध्यक्ष संतोष जायसवाल, सचिव अनवर मंसूरी एवं किराणा व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेंद्र बोकड़िया का स्वागत किया गया। अतिथियों एवं गणमान्य जनों ने परिसर में नीम, बरगद, पीपल, बिल्वपत्र, बांस, शीशम आदि के अनेक पौधों का रोपण किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन