वरिष्ठ नेता देवेंद्र मिश्रा का सम्मान : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण
Kailash Gupta
Tue, Jun 23, 2026
बदनावर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष मनीष गुर्जर ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए डॉ. मुखर्जी के जीवन, उनके राष्ट्रवादी विचारों और देश की एकता-अखंडता के लिए किए गए संघर्षों पर प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र राठौड़ ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए अनेक संघर्ष किए और अपने सिद्धांतों के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि मुखर्जी का जीवन आज भी देश के युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम को नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद परमार, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता मोहनसिंह चौहान ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनके संगठनात्मक योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर नप अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, नप उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह पंवार, वरिष्ठ नेता प्रजेंद्र भट्ट, एल्डरमेन मितेश शर्मा व कन्हैयालाल गुर्जर, पार्षद जितेंद्र शर्मा, अनीता चौहान, झन्नुबाई सीरवी, चेतन नागल, भेरूलाल डावर, संतोष राव, संतोष चौहान, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रीतेशसिंह पंवार, प्रीति रावल, प्रकाश पाटीदार, गोलू गोखरू, दिलीपसिंह चौहान, हुकमसिंह सोलंकी, ईश्वरलाल निंबोला, कैलाश श्रीवास्तव, नवीन चौहान, विवेक पाटीदार, सुनील परमार, अमित गांधी, सतीश श्रीवास्तव, दीपक परमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष अंशुमन जोशी ने किया, जबकि पार्षद अनीता चौहान ने आभार व्यक्त किया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन