Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: उत्तम सेवा न्यास द्वारा 28 जुलाई को कावड़ यात्रा निकाली जाएगी

Kailash Gupta

Sat, Jul 26, 2025
Post views : 156
बदनावर।श्री उत्तम सेवा न्यास द्वारा पर्यावरण रक्षा व सामाजिक समरसता के भाव को लेकर 28 जुलाई को माहीजी से कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा को लेकर नगर सहित ग्रामीण अंचल में उत्साह का माहौल है। यात्रा संयोजक मनोज सोमानी ने बताया की कावड़ यात्रा का यह 19वां साल है। अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल करने के लिए क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में निरंतर बैठकें हो रही हैं। आयोजक श्री उत्तम सेवा न्यास के पदाधिकारी बैठकें कर सनातन धर्म, नशा मुक्ति, पर्यावरण रक्षा और समरसता का संदेश फैला रहे हैं। कावड़ यात्रा की शुरुआत माही नदी से जल लेकर होगी। इसके बाद पीएम मेगा पार्क में धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। धर्मसभा में प्रसिद्ध संत स्वामी सत्यश्रेय गिरी और मालवा प्रांत जनजाति कार्य प्रभारी रूपसिंह नागर उद्बोधन देंगे। यात्रा में पांच हजार से अधिक कावड़ यात्री शामिल होंगे। नगर सहित यात्रा मार्ग में आने वाले गांवों में जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पर जल चढ़ाने के बाद कृषि उपज मंडी में समरसता भोज और प्रसादी के साथ कावड़ यात्रा का विश्राम होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन