Sun 31 May 2026

ब्रेकिंग

नगर के प्रमुख चौराहों एवं वार्डों में पहुंचकर दिलवाया नशामुक्ति का संकल्प

मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार की पेट्रोल-डीजल से होने वाली कमाई देख कर उड़ जाएंगे होश

रोमांचक मुकाबलों में जवासिया इलेवन ने रॉयल किंग को हराया

किसान डीजल-पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी परेशान है,अघोषित बिजली कटोती से ग्रामीण परेशान-विधायक शेखावत

पवन चक्कियों से राष्ट्रीय स्तर पर बनी बदनावर की पहचान,सोलर प्लांटों से ग्रामीणों को भी मिल रहा लाभ

सुचना

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ज्ञानदीप मंडल का व्यापक जन-जागरण अभियान : नगर के प्रमुख चौराहों एवं वार्डों में पहुंचकर दिलवाया नशामुक्ति का संकल्प

Kailash Gupta

Sun, May 31, 2026
Post views : 43

बदनावर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ज्ञानदीप मंडल द्वारा नगर में एक व्यापक जन-जागरण एवं नशा मुक्ति अभियान आयोजित किया गया। मंडल के संस्थापक अध्यक्ष विजय बाफना के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य केवल औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि समाज में तंबाकू एवं नशे के दुष्परिणामों के प्रति वास्तविक जागरूकता उत्पन्न करना था।

ज्ञानदीप मंडल के सदस्यों ने विभिन्न टोलियों के रूप में नगर के प्रमुख स्थलों अंबेडकर चौराहा, सोमेश्वर चौराहा, शीतला माता बस स्टैंड, कन्या शाला,मोदी चौराहा, कचहरी चौक, मुख्य बस स्टैंड, वार्ड क्रमांक 9 एवं वार्ड क्रमांक 15 सहित विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान माइक के माध्यम से आमजन को तंबाकू, गुटखा, बीड़ी एवं सिगरेट जैसे नशों से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा लोगों को इन आदतों को छोड़ने हेतु प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान तंबाकू निषेध संबंधी संदेशों एवं तथ्यों से युक्त तख्तियां और जागरूकता सामग्री (पेंपलेट)वितरित की गई। मंडल सदस्यों ने लोगों से सीधे संवाद कर उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा अनेक नागरिकों से तंबाकू, बीड़ी सिगरेट, गुटका त्यागने का संकल्प पत्र भी भरवाया।

वार्ड क्रमांक 9 में पार्षद के सहयोग से क्षेत्रवासियों को एकत्रित कर नशामुक्ति का संदेश दिया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 15 में महिलाओं ने विशेष उत्साह के साथ अभियान में सहभागिता करते हुए इस प्रकार के जनहितकारी प्रयासों की सराहना की तथा समाज में निरंतर ऐसे आयोजन किए जाने की आवश्यकता बताई।

अभियान के दौरान शेखर यादव (नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि), सुखराम देवदा (पार्षद), कन्हैयालाल गुर्जर (एल्डरमैन), अब्दुल खालिद बादशाह (पूर्व पार्षद) सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अभियान का समर्थन किया।

ज्ञानदीप मंडल के सदस्य राजेश जैन, पंकज पंड्या, अर्जुन सिंह पवार, हेमराज पवार, राजेश्वर त्रिवेदी, दिनेश कुमार हारोड़, वैभव चौरड़िया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

अभियान के संयोजक पवन पाटोदी ने बताया कि ज्ञानदीप मंडल सदैव सकारात्मक सोच एवं रचनात्मक प्रयासों के माध्यम से समाज में वास्तविक जागृति लाने का प्रयास करता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास कम से कम एक व्यक्ति को भी तंबाकू एवं नशे की लत से मुक्त कराने में सफल हो जाए, तो यह अभियान अपने उद्देश्य में सफल माना जाएगा।

मंडल के संस्थापक अध्यक्ष विजय बाफना ने कहा कि समाज में परिवर्तन केवल संदेश देने से नहीं, बल्कि जनभागीदारी एवं निरंतर प्रयासों से आता है। तंबाकू मुक्त समाज का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक नागरिक को इस दिशा में अपना योगदान देना चाहिए।

अभियान के समापन पर सभी उपस्थित नागरिकों ने स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सहयोग करने का संकल्प लिया।

उक्त जानकारी ग्रुप के सचिव प्रदीप पांडे ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन