Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: 102 वां संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ करने पर श्री राम भक्त मंडल के सदस्यों का सम्मान श्री देवनारायण मंदिर पर किया गया

Kailash Gupta

Wed, Sep 29, 2021
Post views : 147

बदनावर। 102 वां संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ करने पर श्री राम भक्त मंडल के सदस्यों का सम्मान श्री देवनारायण मंदिर पर किया गया। श्री देवनारायण मंदिर पर श्री राम भक्त मंडल द्वारा प्रति मंगलवार होने वाला संगीतमय हनुमान चालीसा एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ। मंडल का यह 102 वां संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ था एक तरफ युवा वर्ग अपनी धर्म संस्कृति से दूर हे वही दूसरी ओर 15 से 20 साल के यह नौजवान प्रति मंगलवार अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर जाकर श्री हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठकर धर्म ध्वजा लहरा रहे हैं। इसी भाव का सम्मान करते हुए श्री देवनारायण मंदिर पर आयोजन के पश्चात मंडल के समस्त युवाओं का सम्मान अनोखी लाल गुर्जर, मोहन सिंह डोडिया, रमेशचंद्र राव, कन्हैया लाल गुर्जर, पवन हारोड, शेरू डोडिया, रितिक पाल, निलेश गुर्जर,यश गुर्जर,सतीश श्रीवास्तव, राकेश गुर्जर, जयदीप गुर्जर आदि एवं महिला मंडल द्वारा किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन