Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: सोलापुर की चार हुतात्माओं पर डाक विभाग ने किया डाक टिकट जारी

Kailash Gupta

Mon, Oct 4, 2021
Post views : 138

बदनावर। भारतीय डाक विभाग द्वारा गांधी व शास्त्री जी की जयंती एवं आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के चार सितारों पर एक विशेष डाक टिकट जारी किया यह टिकट 5 रूपए मूल्य वर्ग का होकर इस पर सोलापुर के चार अमर हुतात्मा (शहीदों) के चित्र प्रकाशित किया गया है। जिन्हें सम्पूर्ण देश हुतात्मा के नाम से जानता है। हुतात्मा से आशय वे महान विभूति जिन्होंने किसी नेक काम करने के लिए अपने जीवन की आहुति देने का साहस पूर्ण कार्य किया हो।उक्त जानकारी देते हुए डाक टिकट संग्राहक ओम पाटोदी ने बताया कि सोलापुर के इतिहास में जिन चार शहीदों के नाम दर्ज हैं, वे बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं, उनके नाम मलप्पा धनशेट्टी, किसन सारदा, जगन्नाथ शिंदे और कुर्बान हुसैन हैं। उनकी याद में सोलापुर शहर में हुतात्मा चौक है और यहां का संगीत उद्यान प्रसिद्ध है। सोलापुर में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कुछ महत्वपूर्ण लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में उस समय युवा टीम ने जुलूस निकाला। जगन्नाथ शिंदे ने इसमें भाग लिया था। भीड़ में से कुछ लोग शिंडी के पेड़ काटने के लिए रूपभवानी मंदिर क्षेत्र में गए थे। जगन्नाथ शिंदे को सरकार ने गिरफ्तार कर लिया और चार अन्य शहीदों पर 12 जनवरी, 1931 को पुणे की यरवदा जेल में मुकदमा चलाया गया और उन्हें फांसी दे दी गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन