Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: श्रीराम का चरित्र ही सदैव अनुकरणीय है एवं श्री कृष्ण का चरित्र सदैव अनुसरणीय है -मोनिका देवी

Kailash Gupta

Sun, Jul 9, 2023
Post views : 125
बदनावर। परम पवित्र श्रावण मास में श्रीद्वारिकाधीश मंदिर परिसर बखतगढ़ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के चौथे दिवस श्रद्धालु कृष्ण रंग में रंगे नजर आए। कथा प्रसंग में आराध्य प्रभु श्रीराम चरित्र के सरोवर में सभी ने भक्तिमय स्नान किया। इसके पश्चात कृष्ण जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। मधुर भजनों ने सभी का मन मोह लिया। 'नंद के आनंद भयो' के आनंद में सभी रंग गए। कथावाचक देवी मोनिका जी के अनुसार श्रीराम का चरित्र ही सदैव अनुकरणीय है एवं श्री कृष्ण का चरित्र सदैव अनुसरणीय है। साथ ही देवी जी ने कहा कि यज्ञ से ही दशरथ के घर राम हुए तथा यज्ञ से ही राजा बलि का उद्धार हुआ। यज्ञ की महिमा का वर्णन करते हुए यज्ञात भवति पर्जन्यो का अर्थ बताते हुए देवी जी ने सर्वकल्याण हेतु यज्ञ करवाने हेतु ग्रामवासियों को प्रेरित किया। भक्त और भगवान का संबंध बताते हुए श्री देवीजी कहती है कि भगवान खुद का मान घटा कर भी भक्त का मान सदैव बढ़ाते है। साथ ही उन्होंने ठाकुर जी से संबंध की डोरी जोड़ने को कहा क्योंकि शिव जी ने स्वयं कहा है कि उमा कहऊँ मैं अनुभव अपना, सत हरि भजन जगत सब सपना इसलिए सभी प्रभु से संबंध जोड़कर ही इस भवसागर से तर सकते है। कथा में समस्त ग्रामवासी बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ उपस्थित हुए साथ ही चतुर्थ दिवस की कथा में बदनावर से अभिषेक सिंह टिंकू बना एवं युवा पत्रकार मंच अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने भी व्यासपीठ का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा यजमान ओमप्रकाश पालीवाल एवं मुन्नालाल पाटीदार के साथ श्रद्धालु सुभाष सोलंकी, सन्दीप चौरसिया, रणछोड़ पाटीदार, पं. अशोक परसाई बदनावर, मंदिर पुजारी पं. कन्हैयालाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कथा श्रवनार्थ भक्तजन उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन