Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: शीत ऋतु में जरुरतमंदों की सहायता हेतु ज्ञानदीप मंडल का विशेष अभियान

Kailash Gupta

Mon, Nov 11, 2024
Post views : 146
बदनावर| ज्ञानदीप मंडल ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक और अनूठी पहल करते हुए इस शीत ऋतु में जरूरतमंद गरीब परिवारों को ऊनी गरम कपड़े उपलब्ध कराने हेतु अभियान का आयोजन किया है। इस अभियान के तहत रविवार को मंडल के सदस्य नगर के गली, मोहल्लों, बाजार और कॉलोनियों में पहुंचे, जहां माइक के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे अपने घरों में रखे अतिरिक्त ऊनी कपड़े जैसे साल, स्वेटर, जरकिन, टोपा, मफलर, काडी॔गन, कोट, और कंबल आदी दान करें। लोगों ने इस नेक काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मंडल के सदस्यों को अपने घरों में रखे नए-पुराने, अतिरिक्त ऊनी कपड़े खुशी-खुशी सौंपे। कई परिजन दुकानदार ने नये कंबल, स्वेटर भेंट कर इस आयोजन को मजबूती प्रदान की। एक लोडेड वाहन में इन्हें एकत्रित किया गया और अब ये कपड़े बदनावर परिक्षेत्र के जरूरतमंदों तक पहुंचाए जाएंगे। उक्त जानकारी देते हुए अभियान के संयोजक मुकेश आर्य ने बताया कि मंडल ने नगर के दानदाताओं और परोपकारी जनता से अपील की है कि वे 15 नवंबर, शनिवार तक अपने गरम ऊनी कपड़े मंडल के अध्यक्ष विजय बाफना, दिलीप सिंह चौहान, निलेश मोदी या अन्य किसी सदस्य के पास जमा करवा सकते हैं। इस दिन के बाद प्राप्त सभी सामग्री को सुव्यवस्थित ढंग से छांटकर जरूरतमंदों में वितरित किया जाएगा। इस अभियान में राजेश जैन फुलजी बा, अर्जुन सिंह पवार, राजेश्वर त्रिवेदी, हेमराज पवार, पवन पाटोदी और दिनेश हरोड ने सक्रिय सहयोग दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन