Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: विमुक्त जाति कल्याण केंद्र धमाना में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बच्चों को भर्ती करने की मांग ग्रामीणों से की

Kailash Gupta

Sat, Nov 27, 2021
Post views : 126

बदनावर। ग्राम धमाना में विमुक्त जाति कल्याण केंद्र धमाना में घुमक्कड़ व अर्द्ध घुमक्कड़ एवं पिछड़ा वर्ग द्वारा संचालित होस्टल में ग्राम धमाना के ग्रामीणों ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने की मांग की है। जब हमारे संवाददाता ने ग्रामीणों से रूबरू होकर चर्चा की तो ग्रामीणों व होस्टल संचालनकर्ता अधीक्षक बद्रीलाल गामड़ महोदय ने बताया कि जब से जनजातीय विभाग से इस होस्टल को विमुक्त जाति कल्याण केंद्र में शामिल किया गया है तब से यहां पर बच्चों के एडमिशन के लाले पड़ गए हैं। क्योंकि ग्राम में तो ठीक तहसील व जिले सहित अन्य जिलों से भी घुमक्कड़ बच्चों को ढूंढना महंगा पड़ रहा है बड़ी मशक्कत के बाद इक्का-दुक्का बच्चे मिल भी पाते हैं तो उन्हें उनके पालक भेजने में आनाकानी कर रहे हैं।

इनका कहना है

.जब से शासन ने होस्टल संचालन के आदेश-निर्देश दिये है तब से मैं घुमक्कड़ बच्चों के एडमिशन के लिए अन्य जिले में बच्चों को ढूंढ रहा हूं।

बद्रीलाल गामड़ अधीक्षक धमाना

होस्टल में हरिजन व आदिवासियों के बच्चों की सीट होगी तभी यह होस्टल चल पाएगा नही तो बन्द होने की कगार पर आ जायेगा।

इंदरसिंह पंवार ग्रामीण

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन