Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: विधायक शेखावत की अनूठी पहल 150 महीलाओं को पांच पांच हजार के चेक वितरित किए साथ ही रक्षाबंधन पर्व के तहत राखी बंधवाई।

Kailash Gupta

Tue, Aug 12, 2025
Post views : 154
  बदनावर! मंगलवार को विधायक कार्यालय पर रक्षाबंधन का पर्व धुमधाम के साथ मनाया गया।विधायक शेखावत द्वारा 150 महिलाओं को पांच पांच हजार के चैक व उपहार स्वरूप साड़ी दी गई।इस प्रकार का आयोजन बदनावर विधानसभा में पहली बार किसी विधायक के द्वारा किया गया।सर्वप्रथम राधा कृष्ण की प्रतिमा पर पुष्प माला कर दिपप्रजलित किया। साथ ही कमला भुआ ने विधायक शेखावत का शाल श्रीफल एवं पुष्प की माल से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक शेखावत में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा अब बदनावर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं की जवाबदारी मेरी है निराश्रित विकलांग महिलाओं के लिए आयोजन निरंतर होते रहेंगे। इस अवसर पर मंच पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल सिंह पटेल, शुभागना राजे है मनावर नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मी जाट , आज के कार्यक्रम की आयोजक संयोजक सारिका  बाफना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीती महेश्वरी आदि के साथ में कांग्रेस के नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर लक्ष्मी जाट एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी ने संबोधित करते हुए कहां की यह अंनुठी पहल है।इस प्रकार का आयोजन संपूर्ण मध्यप्रदेश में विधायकों को करना चाहिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तो वादा नहीं निभाया लेकिन भंवर सिंह शेखावत ने यह करके दिखाया विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं पांच पांच हजार के नगद चैक वितरित किए गये। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र जाट ने किया आभार कांग्रेस के नेता साजिद खान ने माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन