Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रभावी पथ संचलन निकला

Kailash Gupta

Sun, Oct 17, 2021
Post views : 133

बदनावर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का पथ संचलन निकला। आज गिरते पानी के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रभावी पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। नगर में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।शुरुआत में पूर्व उन्नति पब्लिक स्कूल प्रांगण में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। जहां विभाग बौद्धिक प्रमुख हरिओम शर्मा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन साल बाद संगठन शताब्दी वर्ष मनाएगा। किंतु इससे पूर्व स्वयंसेवकों को समाज व देश हित में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभालना है और छोटे-छोटे कार्यों से लेकर बड़े स्तर पर होने वाले समाज सेवा के कार्यों में हाथ बटाना है। आगामी वर्षों में स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियां बढ़ रही है। इसका ध्यान रखते हुए घर परिवार, समाज व देश के लिए समय देना होगा। आज देश को आप स्वयंसेवकों से बड़ी अपेक्षा है। जिसे पूरा करने की जिम्मेदारी आपके कंधों पर हैं। कार्यक्रम में दुर्गाधाम के प्रमुख मनीष राठौड़ अतिथि थे। प्रदीप पवार ने गीत प्रस्तुत किया। प्रद्युम्न वर्मा ने शाखा लगाई तथा रोहित जैन ने प्रार्थना की। इसके पश्चात संचलन शुरू हुआ। जो नगर के विभिन्न मार्गो तथा ग्राम खेड़ा तक होता हुआ पुन: स्कूल परिसर पहुंचा। जहां समापन हुआ। संचलन में युवा स्वयंसेवक काफी बड़ी संख्या में व बाल स्वयंसेवक भी शामिल हुए। इस बार स्वयंसेवकों की संख्या अपेक्षा से काफी अधिक रही। संचलन मार्ग पर एसडीएम वीरेंद्र कटारे, एसडीओपी देवेंद्र यादव, तहसीलदार अजमेरसिंह गौड़, टीआई सीबी सिंह समेत पुलिस एवं प्रशासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मुस्तैद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन