Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: म.प्र. कोटवार संघ बदनावर द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन दिया

Kailash Gupta

Tue, Nov 23, 2021
Post views : 131

बदनावर । म.प्र. कोटवार संघ बदनावर द्वारा उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तिगांव के नाम तहसीलदार अजमेरसिंह गोड़ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बदनावर तहसील के समस्त कोटवारों द्वारा उनकी सेवा खातेदार भूमि के बारे में अवगत कराया कि नवीन कोटवारों की नियुक्ति तो हो गई लेकिन उनके नाम से खाता खसरा नकल मैं नाम अमल / सुधार नहीं किया हुआ है एवं ऋण पुस्तिका भी नहीं प्रदान की गई। जिससे उन्हें शासकीय योजनाओं में लाभ नहीं मिल रहा ऐसे लगभग 70% कोटवार शासकीय योजनाओं से वंचित रह गए हैं तथा पीएम किसान सम्मान निधि योजना व सीएम किसान कल्याण योजना का भी लाभ हमे नहीं मिल पा रहा हैं ।वर्तमान समय में जिनके पास जमीन नहीं है उन कोटवारों को शासन द्वारा मात्र 4 हजार रुपए महिना मानदेय मिलता है जो आज के जमाने में बहुत कम है इसलिए कम से कम सरकार को 20 हजार रुपए महीना कोटवारों को मानदेय दिया जाए । इस मौके पर मप्र कोटवार संघ बदनावर के भगवतीलाल, संजय, दिलीप, राधेश्याम, कन्हैया, लाल, कालू, दिनेश,मनोहर,जगदीश,दशरथ,चैनसिंह,लीलाबाई,कैलाश,रामचंद्र,मेहरबान,भगवान सिंह,दयाराम,शिवनारायण,,मीराबाई,रामलाल,रघुनाथ, ग्यारसबाई,सीताराम,बालाराम,रामा,नंदू सहित बड़ी संख्या में कोटवार उपस्थित थे । जानकारी अशोक डाबी कोटवार संघ तहसील अध्यक्ष बदनावर द्वारा दी गई ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन