: मुलथान मे कल होगा 18 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं प्रतिमा अनावरण समारोह
Kailash Gupta
Wed, Jan 22, 2025
Post views : 148
बदनावर। ग्राम पंचायत मुलथान द्वारा कल 18 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं प्रतिमा अनावरण समारोह आयोजित किया गया है।
सरपंच देवेंद्र मोदी ने बताया कि 35,000 वर्ग फीट क्षेत्र में बने दीनदयाल परिसर में नए पंचायत भवन का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यवसायी मार्केट, भुवानीखेड़ा-मुलथान डामरीकरण सड़क, मुलथान-लेबड़ नयागांव फोरलेन, मुलथान-छोटा उंडवा सड़क, नया आंगनवाड़ी भवन, बालोद्यान और विभिन्न सीमेंट-कांक्रीट सड़कों का लोकार्पण एवं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद और पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया जाएगा।
भविष्य की योजनाओं में मुलथान चौपाटी पर भव्य स्वागत द्वार का निर्माण, गांव में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और सौर ऊर्जा परियोजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे शुरू होगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन