Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की शुरुआत: नपाध्यक्ष मीना शैखर यादव ने रेन बसेरा का किया शुभारंभ

Kailash Gupta

Wed, Dec 11, 2024
Post views : 158

नगर के विभिन्न वार्डो में लगेंगे जनकल्याणकारी योजनाओं के शिविर

बदनावर। मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल के 1 साल पूरे होने पर बुधवार 11 दिसंबर से मध्य प्रदेश में जनकल्याण अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत यहां नगर परिषद द्वारा भी नगर में अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलेगा। नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवार की उपस्थिति में जन कल्याण अभियान का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतराम चौहान ने पत्र का वाचन किया। नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव ने बताया कि यह अभियान शहर के सभी 15 वार्डों में अलग-अलग दिनों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें वार्डवार कैंप लगाकर लोगों को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत किया जाएगा। साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर भी लोगों में जागरूकता की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं से वंचित लोगों को चिन्हित कर उनके नाम जोड़े जाएंगे व उन्हें शासन की योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद के कर्मचारी पार्षदगण आदि मौजूद थे।

रेन बसेरा का शुभारंभ

उधर नगर परिषद द्वारा यहां बस स्टैंड पर रेन बसेरा कक्ष का शुभारंभ हुआ। नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव ने फीता काटकर शुरुआत की। नपाध्यक्ष यादव ने बताया कि कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए यहां गादी रजाई समेत ठंड के बचाव की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि कड़ाके की ठंड से लोगो को राहत दिलाने के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर रात में अलाव भी जलाए जा रहे है। इस दौरान सीएमओ संतराम चौहान, अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संतोष चौहान, पार्षद सुखराम देवदा आदि मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन