Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: मीसाबंदियों के परिवारजन का भाजपा नगर मंडल ने किया सम्मान

Kailash Gupta

Tue, Jun 25, 2024
Post views : 139
बदनावर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बदनावर द्वारा 25 जून 1975 को कांग्रेस सरकार के द्वारा लगाए गए आपातकाल में मीसाबंदी रहे बदनावर के स्वर्गीय लालसिंह पंवार, स्वर्गीय भैरूदास वैष्णव, स्वर्गीय सरदारसिंह मस्ताना एवं स्वर्गीय राम प्रसाद सेन को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर परिवार जन का सम्मान किया। नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव द्वारा परिवारजन का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस मौके पर यादव ने कहा की उस दौर के काले कानून के बारे में जब हम सुनते है तो पता चलता है की मिसाबंदियो ने किस प्रकार यातनाएं झेली। कार्यक्रम प्रभारी पंकज ठाकुर ने बताया कि आज आपातकाल को 49 वर्ष हो चुके हैं। तत्कालिक समय में परिवार को कई यातनाएं झेलनी पड़ी जिसका परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी वट वृक्ष के रूप में स्थापित हो गई है। आज मीसाबंदी परिवारजन का सम्मान कर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। नगर मंडल अध्यक्ष प्रीतेशसिंह पवार ने बताया कि आपातकाल में राजनीति का सबसे बड़ा षड्यंत्रकाल रहा है। जिसमें कांग्रेस की विचारधारा को छोड़ एवं कांग्रेसी शासित राज्यों में जनसंघ की विचारधारा रखने वाले लोगों पर कई झूठे मुकदमे दर्ज किए गए एवं जेलों में ठूंस दिया गया, तात्कालिक समय में इंदिरा गांधी के विरोधियों को कई गंभीर आरोपों में जेल भोगना पड़ी। इन 21 माह में परिवार को भी कई यातनाएं झेलनी पड़ी और खाने दाने के लाले पड़ गए थे। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद मनीष गुर्जर, नगर मंडल उपाध्यक्ष रविराज नागरु, नगर मंडल मंत्री बनवारीलाल परमार, सोशल मीडिया प्रभारी अमित गांधी, भाजयुमो नगर महामंत्री गौरव जैन, भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता कुलदीपसिंह शक्तावत पार्षद प्रतिनिधि चेतन नागल, दिलीपसिंह नाथावत, लोकेंद्रसिंह सोलंकी, पीयूष मूणत, नीलेशसिंह पंवार, गोपालसिंह मस्ताना आदि उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा के विधानसभा मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन