Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: मां शारदा भवानी मित्र मंडल द्वारा चुनरी यात्रा निकाली गई

Kailash Gupta

Tue, Oct 12, 2021
Post views : 135

बखतगढ़ । नवरात्रि के पावन पर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां शारदा भवानी मित्र मंडल के तत्वाधान में राजवाड़ा चौक बखतगढ़ पर नवरात्रि के शुरुआत से ही मूर्ति स्थापना कर डांडिया रास का आयोजन किया जा रहा है। मंडल द्वारा नवरात्रि के सातवें दिन भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुर हरिनारायण सिंह , छोटे ठाकुर हिम्मत सिंह , कुंवर अनिरुद्ध बना, कुंवर वेदांशु बना, कांग्रेस के युवा नेता अभिषेक सिंह राठौर टिंकू बना मौजूद रहे। चुनरी कलश यात्रा गायत्री माता जी मंदिर पुराने बस स्टैंड से राजवाड़ा चौक होती हुई आजाद मार्ग पर पहुंची सरदार बाजार , पाटीदार मोहल्ला अंबे माता के मंदिर अंबे चौक से राठौड़ मोहल्ला, नयापुरा, निचला वास तेजाजी मंदिर चौक होती हुई बागड मजरा में स्थित निंबोली माता जी के प्राचीन मंदिर पर पूजन कर चुनरी चढ़ाई गई। उस के बाद प्रसिद्ध भजन गायक शशांक तिवारी द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई व कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राकेश धबाई, पं श्रवण गौर, शुभम धबाई,आशीष वरमेचा, दीपक गुर्जर, गोपाल राठौड़, धनपाल सिंह चौहान, रमेश चंद धबाई सहित बड़ी तादाद में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन