Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा कल बदनावर में

Kailash Gupta

Sat, Sep 23, 2023
Post views : 127
बदनावर। प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस द्वारा जन आक्रोष यात्रा निकाली जा रही है। जन आक्रोष यात्रा बदनावर विधानसभा में कल ग्राम धारसीखेडा से प्रवेश करेगी। यात्रा प्रभारी मनीष बोकडिया ने बताया की जन आक्रोश यात्रा रविवार को बदनावर विधानसभा में प्रवेश करेगी। यात्रा में धार जिले के कांग्रेस के सभी विधायक एवं यात्रा प्रभारी पूर्व 'प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय दत, यात्रा सहप्रभारी सज्जन सिंह वर्मा, बाला बच्चन, उमंग सिधार, रवि जोशी, संगठन प्रभारी निर्मल मेहता व जिलाध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार सहीत कई जनप्रतिनिधी मौजूद रहेंगे। भैंसोला में नुक्कड़ सभा होगी। तथा बदनावर बस स्टैंड पर आम सभा होगी। कानवन, नागदा, सादलपुर में रथ सभा होगी। बदनावर नगर में प्रवेश के पहले राणा पूजा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। उसके पश्चात यात्रा शीतलामाता बस स्टैंड सभामंच चौराहा, मोदी चौराहा, सोमेश्वर चौराहा,अंबेडकर चौराहा होते हुए बस स्टैंड पहुंचेगी जहां आमसभा होगी। भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जन आकाश यात्रा में 2 हजार से अधिक बाइक एवं सैकड़ों वाहनों के साथ रैली के रूप में निकलेंगे। यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन