Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: भाजपाइयों की मानसिकता जहरीली हो चुकी है, आदिवासियों को डसना चाहती है मोहन सरकार - नेता प्रतिपक्ष सिंगर

Kailash Gupta

Fri, Aug 9, 2024
Post views : 178
धार। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश में मोहन यादव की सरकार आदिवासियों को डंसना चाहती है। भाजपा के लोगों की मानसिकता जहरीली हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले सबसे जहरीले सांप सी मानसिकता भाजपा नेताओं की है। इससे हम सभी को बचाएंगे तथा उनके सम्मान की लड़ाई को जारी रखेंगे। सिंघार के विश्व आदिवासी दिवस पर गंधवानी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। सिंघार ने आदिवासी दिवस पर छुट्टी घोषित नहीं करने पर नाराजगी भी जताई। कहा कि दीपावली, दशहरा व मोहर्रम पर अवकाश रखा जाता है। लेकिन आदिवासियों के सबसे बड़े पर्व पर अवकाश नहीं है।भाजपा आदिवासियों का असम्मान करती है, इस दिन का विरोध करती है। भाजपा को वोट आदिवासियों के चाहिए पर सम्मान नहीं करेंगे। विश्व आदिवासी दिवस पर गंधवानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगर एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन