Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: ब्राह्मणों को जेब में रखने के बयान देने वाले यह ना भूले कि ब्राह्मणों के बिना सत्ता का संचालन संभव नहीं है -गौर

Kailash Gupta

Sat, Nov 13, 2021
Post views : 127

बदनावर। बखतगढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर में ब्राह्मण समाज ने अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया जिसमें भगवान की पूजन विधि विधान से भागवत कथा वाचक पंडित राहुल गौर द्वारा करवाई गई । समाज के रघुनंदन  गोर द्वार आरती की गईऔर महा प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम शुरुआत में स्वागत भाषण अशोक तिवारी द्वारा दिया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित योगेंद्र शर्मा ने अपने भाषण में कहा कि समाज के विकास के लिए युवाओं की उन्नति के लिए में हर प्रकार का सहयोग तन मन धन से समाज जन करूगा ।समाज अध्यक्ष पंडित श्रवण गौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सत्ता के लिए हमारे समाज  का उपयोग करने वाले सत्ता के मद में यह ना भूले की जेब में ब्राह्मणों को रखने के बयान देने वाले यह बात अच्छी तरह याद रखे कि ब्राह्मणों के बिना सत्ता का संचालन संभव नहीं है  राजनीति शास्त्र को लिखने वाले हमारे देश के सबसे बड़े राजनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य हमारे देश के गौरव थे और वह भी ब्राह्मण थे । अंत में कार्यक्रम का आभार मानते हुए पंडित अभिषेक गौर ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा अपने सनातन मूल्यों के साथ संस्कृति और सभ्यता को बचाने का कार्य किया है ,परंतु वर्तमान समय को देखते हुए यह लगता है कि ब्राह्मणों को अपने हितों के प्रति संगठित और सजग होना होगा। कार्यक्रम का संचालन पंडित प्रदीप तिवारी द्वारा किया गया इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पंडित कमलेश गौर , शिवकुमार केवलीय, भगवतीलाल शर्मा, ईश्वरलाल अग्निहोत्री, कन्हैया लाल शर्मा जगदीश शर्मा, संतोष गौर,  सुनील शर्मा, मनीष अग्निहोत्री, सतीष पालीवाल, मनीष गौर, राहुल पालीवाल, पंकज अग्निहोत्री, कपिल गौर, प्रदुम्न गौर,  नितेश गौर, राहुल शर्मा आदि समाजजन उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन