Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

दो शिक्षक अनुपस्थित शिक्षकों को जारी किया नोटिस

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

सुचना

: बैजनाथ भक्त मंडल ने पोहा वितरण किया, महाशिवरात्रि भी मनाएंगे

Kailash Gupta

Sun, Jan 29, 2023
Post views : 122
बदनावर। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 26 जनवरी को शासकीय नंदराम चोपड़ा स्कूल में रेली के रूप में नगर भ्रमण कर आए बच्चों को बैजनाथ भक्त मंडल द्वारा पोहा वितरण किया गया। भक्त मंडल के वरिष्ठ सदस्य शरद मंडलेचा ने बताया कि सुबह नगर में प्रभात फेरी निकालकर स्कूल पहुंचे बच्चो को मंडल द्वारा निशुल्क पोहा वितरण किया गया। इस दौरान 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री बैजनाथ महादेव मंदिर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकार सईद शाह द्वारा बर्फीले पहाड़ों के बीच आकर्षक केदारेश्वर महादेव मंदिर का सीन बनाया जाएगा। मंदिर प्रांगण में भी रंगा रंगा विद्युत सज्जा की जाएगी। स्थानीय कलाकार महेश पंवार भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार करेंगे। इस अवसर पर मावा मिश्री के 31 हजार लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। मंडल द्वारा आयोजन की तैयारियां की जा रही है। बैठक में शरद मंडलेचा के साथ ही निर्मल खंडेलवाल, मनोज पाटीदार, चंचू राजपुरोहित, जगदीश पाटीदार, रामेश्वर सिरवी, हर्षवर्धन शर्मा, रामसिंह ठेकेदार, मोहन गुप्ता बब्बू, संदीप माहेश्वरी, दिलीप नागोरिया, सुरेश विश्वकर्मा, जितेंद्र मोदी, राकेश देवड़ा, देवीलाल पाटीदार,अनुराग मंडलोई आदि कई सदस्य मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन