Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: बदमाशों ने चांदी के कड़ो के लिए वृद्धा के पैर काटे जिस से वृद्धा की मौत

Kailash Gupta

Fri, Sep 24, 2021
Post views : 144

धार - धार जिले के सादलपुर थाना अंतर्गत ग्राम एकलारा मे दिनहदाडे दिल दहला देने वाली घटना हुई जिससे पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई है । गाँव की 71 वर्षीय महिला रतनबाई की गुरुवार को शाम पांच बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर दोनो पैर काट कर हत्या की गई । आरोपी महिला के पैर में पहने कडे और जेवरात लेकर फरार हो गये। घटना के वक्त महिला अकेली खेत पर काम कर रही थी उसी वक्त आरोपीयों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गये । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। घटना की सूचना मिलने पर एसपी आदित्य प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ खुद घटनास्थल पर पहुँचे और मौका मुआयना किया साथ ही एफ एस एल टीम और क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुँची और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के आला अधिकारी पूरे मामले की गंभीरता से जाँच मे जुटे हुए है। एस पी आदित्य प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन