Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: बदनावर में 16 मई से शुरू होगा BPL टूर्नामेंट,10 टीमें भाग लेंगी

Kailash Gupta

Tue, May 7, 2024
Post views : 138

खिलाड़ियों की बोली लगाकर हुई नीलामी

बदनावर। नगर में आईपीएल की तर्ज पर बदनावर प्रीमियर लीग-2024 (बीपीएल) का आयोजन 16 मई से किया जा रहा है। जिसको लेकर यहां खिलाड़ियों की नीलामी की गई। खिलाड़ियों की नीलामी में टीमो के मालिकों द्वारा बढ चढ़कर बोलिया लगाई गई। सबसे महंगे खिलाडी शुभमसिंह चंद्रावत बिके। टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग ले रही है। आयोजक विधायक प्रतिनिधि जयदीप सिंह पवार (जिम्मी बना) व सरपंच योगेश मुकाती के द्वारा बताया गया की यहां रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट शासकीय कालेज मैदान में 16 मई से शुरू होगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 70 हजार रुपए व विजेता ट्राफी तथा द्वितीय पुरस्कार 30 हजार रुपए व तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपए व विजेता ट्राफी प्रदान की जाएगी। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच समेत कई इनाम भी दिए जाएंगे।

10 टीम ले रही भाग

आयोजक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 10 टीम भाग लेगी। जिसमें खिलाड़ियों की बोली लगाकर टीमों द्वारा खिलाड़ी खरीदे गए हैं। जिनके नाम इलेवन आल राउंडर, वेदांश इलेवन, रुद्रांश राइडर्स, आराध्या इलेवन, पावर हीटर बायस, नीलम कार केयर, आरसीबी इलेवन, विधि वारियर्स व नर्मदा टीवीएस टीम है। टूर्नामेंट में मैच आठ आठ ओवर के होंगे। कालेज मैदान पर टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। टूर्नामेंट को लेकर प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। बड़े स्तर पर आयोजित ह्यो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेटप्रेमियों में भी उत्साह देखा जा रहा है।      

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन