Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: बदनावर में देर रात तक हुआ खाटू श्याम का कीर्तन, दरबार सजाकर छप्पन भोग लगाया

Kailash Gupta

Fri, Dec 27, 2024
Post views : 145

दर्द-ए-दिल की दवा दीजिए, मुझे खाटू बुला लीजिए बदनावर में खाटू श्याम कीर्तन में भजनों पर झूमे भक्त

बदनावर। श्री श्याम विश्राम गृह समिति की ओर से गुरुवार रात  अति प्राचीन बैजनाथ मंदिर के पास हेमेश्वर महादेव परिसर में बाबा खाटू श्याम का भव्य कीर्तन आयोजन किया गया। इस दौरान छप्पन भोग लगाया दरबार सजाया। पूरे पंडाल को आकर्षक रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा से सजाया गया था। भक्तों ने बाबा की ज्योत में आहुतियां दीं। गायक और संगीतकारों का समिति के सदस्यों द्वारा स्वागत और सम्मान किया गया। कीर्तन की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। भजनों का दौर रात 9 बजे से शुरू होकर अलसुबह 4 बजे तक चला। गुजरात के अहमदाबाद से आई गायिका ज्योति शर्मा ने कीर्तन की शुरुआत "आज थने आनो है" भजन से की। इसके बाद इंदौर से आए गायक पीयूष भावसार ने खाटू श्याम के भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

दर्द-ए-दिल की दवा दीजिए, मुझे खाटू बुला लीजिए

गायिका ज्योति शर्मा ने "खाटू वाले श्याम तेरी शरण में आ गयो" और "दर्द-ए-दिल की दवा दीजिए, मेरे बाबा मुझे खाटू बुला लीजिए" जैसे भजनों से श्रोताओं को झूमने पर कर दिया। कीर्तन के दौरान पूरा पंडाल बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा। भजन गायक पीयूष भावसार ने खाटू श्याम की महिमा का बखान करते हुए "बड़े-बड़े पैसे वाले भी तेरे द्वार पर आते हैं, मुझको यह मालूम कि वह भी तुमसे मांगकर खाते हैं" जैसे भजनों से पंडाल में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना दिया। कीर्तन के समापन के बाद महाआरती और महाप्रसादी का वितरण किया गया। बदनावर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में बाबा के श्रद्धालु दरबार में पहुंचे और भजनों का आनंदलिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन