Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

दो शिक्षक अनुपस्थित शिक्षकों को जारी किया नोटिस

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

सुचना

: प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता खेलने के लिए सागर जाएगी पुनम

Kailash Gupta

Thu, Nov 17, 2022
Post views : 123
बदनावर। आईजी पब्लिक स्कूल की बालिका सुश्री पूनम- किशोर डाबी बोराली प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता खेलने के लिए सागर जाएगी । इस उपलब्धि के लिए बालिका में बहुत उत्साह है ।पूनम का कहना है कि मेरी बचपन से ही इच्छा थी कि मैं खेल जगत में जाऊं ।आज मैं प्रदेश स्तर पर खेलने जा रही हूं ।यह मेरा सौभाग्य है मेरे इस सपने को आईजी पब्लिक स्कूल ने पूरा किया है मैं इस विद्यालय में नर्सरी सै पढ़ रही हूं । इसी विद्यालय से मेरी बहन मुस्कान डाबी जो आरटीई के तहत निशुल्क अध्ययनरत रहते हुए उसका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय मुलथान के लिए हुआ था वह आज वहां अध्ययनरत हैं मुझे उम्मीद है कि वह भी हमारे परिवार का नाम रोशन करेंगी ।मैं अपने आईजी स्कूल परिवार को धन्यवाद देती हूं शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में कुशल और निपुण बन रहे हैं । जिस प्रकार एक मूर्तिकार पत्थर को मूर्ति का आकार देता है ठीक वैसे ही हमारा विद्यालय हम सभी बच्चों को मूर्तियां बनाने में लगा हुआ है। हम सब बच्चे इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरे विद्यालय परिवार को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देते हैं । आज मैं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दंभ दिखा कर हमारे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करूं इसी आशा और उम्मीद के साथ बड़े उत्साह के साथ मैं प्रदेश स्तर पर खेलने जा रही हूं ।आईजी परिवार द्वारा बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई देते हुवे ईश्वर से प्रार्थना की कि वह अपने लक्ष्य में जरूर कामयाब हो और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन