Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: नशीले पाउडर व मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दिया ज्ञापन

Kailash Gupta

Fri, Oct 29, 2021
Post views : 136

बदनावर। नगर में सफेद पाउडर चरम सीमा पर बिक रहा है पाउडर पीने से व्यक्तियों की मौत हो रही है पाउडर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। नगर ड्रग्स के बड़ते कारोबार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ श्री गणेश व्यायामशाला द्वारा शुक्रवार को नगर में रैली निकालकर बस स्टैंड पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन के पूर्व मनोज सोमानी, राजेंद्र सराफ, चंद्रभानुसिंह सोलंकी, कैलाश गुप्ता, जय सूर्या, मुकेश गादिया, प्रीतेश सिंह पंवार आदि ने संबोधित किया। पिछले सप्ताह ही नगर के एक युवक की नशे का सेवन करने से मौत होना बताया गया है। हाल ही में नशे के कारण कई युवा अकाल मौत की चपेट में आ चुके हैं अथवा मानसिक रूप से पागल हो चुके हैं। पाउडर के पैसे जुटाने के लिए नशेड़ी छोटी बड़ी चोरी कर आदतन अपराधी बन रहे हे। ज्ञापन में बताया कि अवैध व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो 8 दिन बाद फिर से आंदोलन व धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पूर्व सदस्य व आमजन दुर्गा चौक में जमा हुए तथा नगर में रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड पहुंचे। रैली में नारे लगाए कि ड्रग्स के दलालों को, जूते मारो सालों को, प्रशासन जाग जाओ उड़ता बदनावर बनने से रोक लो। बस स्टैंड पर एसडीओपी को ज्ञापन दिया जाना था। किंतु उनके नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ता कुछ देर सड़क पर धरना देकर बैठ गए। जिसका पता चलते ही टीआई सीबी सिंह ने मौके पर पहुंच कर ज्ञापन लिया। उन्होंने बताया कि आज ही दो युवकों को पकड़ा है। आप लोगों को यदि इस बारे में कोई सूचना मिलती है तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। वह भी अपने स्तर पर लगातार कार्रवाई कर रही है। ज्ञापन का वाचन पं मनीष शर्मा ने किया। संचालन विजय गोयल ने किया। लोकेंद्रसिंह पंवार ने आभार माना। ज्ञापन पर बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर किए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन