Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: नवकार सेवा संस्थान का दयोदय गौशाला में वृक्षारोपण एवं गोसेवा

Kailash Gupta

Fri, Aug 8, 2025
Post views : 155
बदनावर। नवकार सेवा संस्थान ग्रुप की सखियों ने दयोदय गौशाला में पहुँचकर एक प्रेरणादायी सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। हरी-हरी वेशभूषा में सजी सभी सखियों ने गौशाला परिसर में वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया एवं गौशाला की गायों को गो-ग्रास खिलाकर जीव दया के इस पुण्य कार्य में सहभागिता निभाई। दयोदय गौशाला का सुव्यवस्थित गोपालन, स्वच्छ परिसर, प्राकृतिक हरियाली और शांत वातावरण यहाँ आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराता है। इस गौशाला का निर्माण वंडर सीमेंट एवं आरके मार्बल ग्रुप के राजस्थानी जैन परिवार द्वारा भूमि एवं भवन प्रदत्त कर किया गया है। कोई भी व्यक्ति अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या अन्य विशेष अवसर पर यहाँ गो-ग्रास भेंट कर जीव दया के इस श्रेष्ठ कार्य में सहभागी बन सकता है। नवकार सेवा संस्थान की यह पहल समाज में जीव दया, पर्यावरण संरक्षण और सेवा का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन