Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: नगर परिषद ने 8 संबल हितग्राहियों के परिजनो 18 लाख रुपए के स्वीकृति पत्र बांटे

Kailash Gupta

Fri, Mar 28, 2025
Post views : 156
बदनावर। मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत नगर परिषद द्वारा शुक्रवार को सादे समारोह में संबल योजना के 8 हितग्राहियों के परिजनों को कुल 18 लाख रुपए आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र बांटे गए। इसके साथ ही वार्ड पन्द्रह की नफीस बी नुरअली को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किश्त के रूप में 1 लाख रुपए का स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पंवार व मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालसिंह राठौर के आतिथ्य में यह राशि दी गई। निचलावास मोहल्ले में रहने वाले हिरासिंहः सोलंकी की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर परिजन को 4 लाख रुपए आर्थिक सहायता का स्वीकृति पत्र दिया गया। इसके अलावा नगर के संबल हितग्राही वार्ड छह के संजय बारिया, वार्ड ग्यारह जितेंद्र प्रजापति, वार्ड सात ईश्वर, वार्ड पन्द्रह निर्मल, वार्ड दस संजय जैन, वार्ड सात राधेश्याम व वार्ड दस के दीपसिंह के असामयिक निधन पर दो दो लाख के स्वीकृति पत्र उनके परिजन को वितरित किए गए। इस मौके पर कई महिलाएं भावुक हो गई। जिन्हें नपाध्यक्ष ने सांत्वना दी। इस मौके पर नप अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखऱ यादव, पार्षद भारती राठौड़, अनिता चौहान, झन्नुबाई सिर्वी, सुखराम देवदा, जगदीश पाटीदार, मुकेश गादीया, चेतन नागल, सन्तोष चौहान आदि मौजूद थे। ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन