Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: देश का सबसे बड़ा मजदूर संगठन खड़ा करने वाले दत्तोपंत ठेगड़ी पर हुआ डाक टिकट जारी

Kailash Gupta

Sat, Nov 13, 2021
Post views : 125

ठेगड़ी ने आजादी की वानर सेना में भी निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

बदनावर। 10 नवम्बर 1920 में जन्मे दत्तोपन्त ठेंगड़ी भारत के राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय किसान संघ के संस्थापक थे।बाल्यकाल से ही उनकी मेधावी प्रतिभा तथा नेतृत्व क्षमता की चर्चा सब ओर थी। मात्र 15 वर्ष की अल्पायु में ही आप आर्वी तालुका की ‘‘वानर सेना’’ के अध्यक्ष बनकर अपने क्षेत्र में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका। वहीं श्रद्धेय दत्तोपंत जी ठेगड़ी ने सम्पुर्ण जीवन में समय – समय पर सनातन हिन्दू विचार की प्रासंगिकता को स्थापित करने का महान कार्य सम्पादित किया। ठेगड़ी जी की संगठन क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए भारत शासन द्वारा मजदूरों के हितों की रक्षा करने हेतु रूस, चीन आदि देशों में निष्पक्ष अध्ययन हेतु भेजा गया।उक्त जानकारी देते हुए डाक टिकट संग्राहक, फिलारत्न ओम पाटोदी ने बताया कि इस वर्ष उनकी जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर व 101 वी जयंती पर 10 नवंबर को उनके सम्मान में एक विशेष डाक टिकट भारत सरकार (भारतीय डाक विभाग) द्वारा जारी किया गया। यह टिकट 5 रूपए मूल्य वर्ग का होकर इस पर उनकी तस्वीर को छापा गया है। शीध्र ही यह डाक टिकट देश के विभिन्न डाकघरों पर उपलब्ध होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन