Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के सरपंच, पंचों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

Kailash Gupta

Fri, Nov 12, 2021
Post views : 153

धार। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) डॉं. पंकज जैन ने त्रि-स्तरीय आम निर्वाचन-2021 अन्तर्गत सरपंच, पंचों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए जिले की सभी जनपद पंचायतों के लिए 91 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं 26 रिजर्व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए जाने का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत जनपद पंचायत धार के लिए 6, बदनावर के लिए 9, कुक्षी के लिए 4, निसरपुर के लिए 5, डही के लिए 8, गंधवानी के लिए 7, उमरबन के लिए 6, मनावर के लिए 7, धरमपुरी के लिए 8, सरदारपुर के लिए 10, तिरला के लिए 7, नालछा के लिए 8 तथा जनपद पंचायत बाग के लिए 6 सहायक रिटर्निंगं ऑफिसर तथा प्रत्येक जनपद के लिए 2-2 रिजर्व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर भी नियुक्त किए गए है। कलेक्टर डॉं. जैन ने निर्देश दिए है कि उक्त नियुक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों को समय सारणी अनुसार नाम निर्देषन पत्र प्राप्त करेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को प्रशिक्षित किया जाए तथा समस्त फार्म आदि सामग्री उपलब्ध कराई जावे। सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व यह भी देखेंगे कि सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के बैठने के स्थान की व्यवस्था उनके साथ काम करने वाले स्टॉफ के बैठने की व्यवस्था भी पर्याप्त रहे, ताकि सहायक रिटर्निग ऑफिसर सुगमजता से अपना कार्य कर सके। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी संबंधित पंचायतों में मुनादी करावेंगे कि पंचों एवं सरपचं के नाम निर्देशन पत्र इन ग्राम पंचायतों पर प्राप्त किए जाऐंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन