Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: डॉ अंबेडकर के प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में ज्ञापन दिया

Kailash Gupta

Thu, Jan 16, 2025
Post views : 147
बदनावर। बदनावर में आंबेडकर चौराहा व जेल रोड पर मांगलिक भवन में स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्व द्वारा खंडित किया गया। जिसके विरोध में आज भीम आर्मी बदनावर, बहुजन भीम आर्मी, भील सेना, अभा बलाई महासभा के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी बदनावर व थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया गया। जिसमें मांग की गई कि मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ कर कार्रवाई की जाए और खंडित मूर्ति के स्थान पर नई प्रतिमा लगाई जाए। यदि जल्द ही निराकरण नहीं किया तो सामाजिक संगठन द्वारा जन आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन के दौरान उपस्थित भीम आर्मी से निलेश मालवीय, दीपक रायकवार, बहुजन भीम आर्मी से प्रदेश प्रभारी दयाशंकर मालवीय, बलाई महासभा से सुनील चौहान, राकेश नगदिया, विजय मालवीय, अशोक मालवीय, संजय बोरझालिया, राहुल सिहाल, सोहन मकवाना, जितेन्द्र मांगलिया, रितेश रिल, मुकेश बोरझालिया, ओमप्रकाश परमार, विनोद सोलंकी, भेरूलाल डावर, अजीत गणावा, परमानंद सिहाल, रितिक रील मौजूद थे। ज्ञापन का वाचन भील सेना तहसील अध्यक्ष भेरूलाल वसुनिया ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन