Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: क्षत्रिय राठौड़ समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 2 फरवरी को बदनावर में आयोजित होगा

Kailash Gupta

Thu, Dec 5, 2024
Post views : 149
बदनावर। क्षत्रिय राठौड़ (तेली) समाज के तत्वावधान में इस साल भी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन बाबा बैजनाथ एवं मां एकवीरा की पावन नगरी बदनावर 2 फरवरी रविवार को आयोजित किया जाएगा। सामूहिक विवाह समिति संयोजक नारायण राठौड़ ने बताया कि सम्मेलन में धार , उज्जैन , झाबुआ,रतलाम जिले के अलावा आसपास जिले के समाज के जोड़ो शामिल होंगे। वर पक्ष से 21000_ हज़ार रुपए की राशि ली जाएगी। जिनका पंजीयन 12जनवरी तक होगा। पूरा आयोजन सनातन पद्धति अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगा। राठौड़ ने बताया कि समिति द्वारा प्रत्येक जोड़ो को दहेज के रूप में सामग्रियां भी दी जाएगी। जिसमें दूल्हे के लिए सफारी सूट व वधु को चुनरी वेश देंगे। इसके अलावा आभूषण, पलंग, गादी रजाई, बर्तन सेट समिति की ओर से भेंट की जाएगी। विवाह सम्मेलन में पंजीयन के लिए समिति संरक्षक जगदीश राठौड़ बदनावर,मूलचंद राठौड़ जलोद,मुकेश राठौड़ बिड़वाल ,छगनलाल राठौड़ राजोद ,प्रहलाद राठौड़ बखतगढ़, राजमल राठौड़ छायन,अशोक राठौड़,संदीप राठौड़,नरेंद्र राठौड़,पवन राठौड़ (पटेल),कन्हैया लाल राठौड़ बदनावर,कैलाश राठौड़ तिलगारा,बलराम राठौड़,अशोक राठौड़ मूलथान से संपर्क कर पंजीयन करवा सकते है। सामूहिक विवाह सम्मेलन का यह अठारवां साल है जानकारी मीडिया प्रभारी मोहित राठौड़ द्वारा दी गई

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन