Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: कल नागेश्वरधाम में शनि जयंती और स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा

Kailash Gupta

Mon, May 26, 2025
Post views : 159
बदनावर । नागेश्वर धाम परिसर में स्थित शनि मंदिर में कल शनि जयंती और स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। शनिदेव भक्त मंडल के अध्यक्ष शेखर यादव और कार्यक्रम संयोजक अभिषेक सोनी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। मंगलवार सुबह शनिदेव का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद भगवान का आकर्षक श्रृंगार होगा। आरती के पश्चात भक्तों को प्रसादी का वितरण किया जाएगा। शनिदेव भक्त मंडल के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों कर धर्म लाभ लेने की अपील की है। शनि मंदिर की स्थापना 2006 में शनि जयंती के दिन की गई थी। तब से हर साल शनि जयंती के दिन यह उत्सव मनाया जाता है। मंदिर में शनिदेव की मूर्ति गजकेसरी और चतुर्भुज रूप में स्थापित है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन