Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: एसडीओपी व टीआई सहित पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर से सफाई अभियान शुरू किया

Kailash Gupta

Thu, Jan 18, 2024
Post views : 129

नगर परिषद ने मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों सफाई अभियान शुरू किया

  बदनावर। मुख्यमंत्री एवं डीजीपी के निर्देशानुसार आज से यहां भी थाना परिसर में सफाई अभियान शुरू किया गया। इसे निरंतर आगे जारी रखा जाएगा। सुबह पुलिसकर्मियों ने एसडीओपी शेरसिंह भूरिया एवं टीआई दीपकसिंह चौहान के साथ पुलिस थाना एवं एसडीओपी कार्यालय परिसर में सफाई की। एसडीओपी भूरिया ने बताया कि अब रोज सुबह गणना के बाद कार्य स्थल की साफ सफाई नियमित रूप से की जाएगी। अभी यह अभियान 16 से 22 जनवरी तक चल रहा है किंतु इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। सुबह बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने परिसर में सफाई कार्य किया। हालांकि थाना परिसर में नियमित रूप से प्रतिदिन सफाई की जाती है। लेकिन आज बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए। सीएम ने सभी शासकीय कार्यालयों एवं धर्मस्थलों पर सफाई का निर्देश दिया है। उधर नगर परिषद ने नगर के मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान शुरू किया। मंदिरों को दमकल की सहायता से पानी से धुलवाया गया व सफाई की। नपाध्यक्ष मीना यादव व सीएमओ मनोज कुमार मौर्य ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन