Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: एवरग्रीन ग्रुप की वार्षिक बैठक में कार्यकारिणी गठित, सीमा अध्यक्ष बनीं

Kailash Gupta

Mon, Dec 23, 2024
Post views : 142
बदनावर | एवरग्रीन ग्रुप महिला मंडल की वार्षिक बैठक नगर के हरिसिंह पंवार बालोद्यान में रविवार को आयोजित हुई। मंडल की पूर्व अध्यक्ष जयश्री भट्ट का कार्यकाल पूरा होने पर नवीन कार्यकारिणी गठित करने के लिए चुनाव हुआ। इसमें सर्वसहमति से समाजसेवी सीमा शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष अलका सोनी, सचिव पम्मा कुंवर चौहान, सहसचिव प्रियंका शर्मा, कोषाध्यक्ष अंतिम सोनी को चुना गया। पूरे वर्ष मंडल के कार्यकाल में जो भी गतिविधियां हुईं। उन सभी पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही नवीन वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में चर्चा हुई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्य और पदाधिकारी को ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष जयश्री भट्ट, दीपा शर्मा, मोनिका पवार द्वारा पौधा देकर सम्मान किया। मंजुला मेहता, गुंजन गुर्जर, मोनिका पवार, मुनि सेन, किरण सोमानी, विद्या शर्मा, सपना पवार, मंजूलियटोरिया, राजकुमारी सोलंकी, तृप्ति शर्मा, अंतिम सोनी, रितु माहेश्वरी, ममता माहेश्वरी, शारदा पाटीदार, सारिका पटेल आदि सदस्य मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन