Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर रोहित का पार्थिव शरीर इंदौर पहुँचा, रात में ही इंदौर से गृह ग्राम अवलदामान पहुँचेगा

Kailash Gupta

Tue, Aug 9, 2022
Post views : 155
धार। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर नेपाल में अध्ययनरत मेडिकल छात्र श्री रोहित के पार्थिव शरीर को धार जिले के ग्राम अवलदामान ससम्मान लाने की व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि श्री रोहित का निधन गत 6 अगस्त को नेपाल में हो गया था। दूतावास की सूचना पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने धार कलेक्टर डॉ. पंकज जैन को श्री रोहित के पार्थिव शरीर को ससम्मान उनके ग्राम पहुँचाने के निर्देश दिए गए। ग्राम अवलदामान निवासी श्री रोहित मालवीय न्यू टोकियो मेडिकल कॉलेज नेपाल में अध्ययनरत थे। उनका निधन मेडिकल हॉस्पिटल ललितपुर में इलाज के दौरान हो गया था। श्री रोहित पूर्व में यूक्रेन में अध्यनरत थे, बाद में उनका नेपाल के कॉलेज में एड्मिशन हुआ था। दिल्ली के आवासीय आयुक्त के माध्यम से उच्चायुक्त नेपाल से आवश्यक सहयोग प्रदान किये जाने का अनुरोध ज़िला प्रशासन द्वारा किया गया। नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरदित्य सिंधिया और सांसद छतर सिंह दरबार के प्रयासों से श्री रोहित का पार्थिव शरीर एयर इंडिया की फ़्लाइट से आज दिल्ली और दिल्ली से इंडिगो एयर के विमान से शाम को इंदौर लाया जा रहा है, जिसे अवलदामान सड़क मार्ग से पहुँचाया जाएगा ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन