Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: बदनावर उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्य का अवलोकन कर मंत्री दत्तीगांव ने समय पर गुणवत्तापुर्ण कार्य करने के दिये निर्देश

Kailash Gupta

Sun, Mar 19, 2023
Post views : 154
धार । औद्योगिक नीति निवेश एवं प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने आज 1520.92 करोड़ रुपए लागत की बदनावर उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना के चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को कार्य समय पर तथा गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। इस योजना से 125 ग्रामों के 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। योजनांतर्गत सम्पूर्ण जल वितरण प्रणाली भूमिगत पाईप लाईन आधारित होगी। प्रत्येक 2.5 हेक्टेयर तक किसान को 23 मीटर दाबयुक्त जल उपलब्ध होगा। दाबयुक्त जल से किसान, माईक्रो सिंचाई फव्वारा / ड्रिप का लाभ ले सकेंगे तथा कम जल में अधिक सिंचाई का लाभ मिलेगा। इस पद्धति से सिंचाई मिलने पर किसान को खेत समतल करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस मौके पर एसडीएम भूपेंद्र रावत, ओएसपी नहर संभाग धामनोद कार्यपालन यंत्री देवराज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी विजय वास्केल, उपयंत्री एमबी वर्मा भी मौजूद रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन