Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: गेहू उपार्जन हेतु किसान पंजीयन का कार्य 5 फरवरी से शुरू होगा

Kailash Gupta

Fri, Feb 4, 2022
Post views : 142

धार। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल द्वारा केन्द्र शासन की विकेन्द्रीयकृत उपार्जन योजना अंतर्गत रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहू उपार्जन हेतु किसान पंजीयन का कार्य 5 फरवरी से शुरू हो रहा है जो कि निरंतर 5 मार्च तक किया जाना है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि पंजीयन जिले के 109 पंजीयन केन्द्रों के माध्यम से किया जा रहा है। पंजीयन केन्द्रों के अतिरिक्त एमपी ऑनलाईन कियोस्क कॉमन सर्विस सेंटर, लोकसेवा केन्द्र एवं साईबर कैफे से भी निर्धारित शुल्क जमा कर किसान अपना पंजीयन करवा सकते है। पंजीयन केन्द्र पर किसान को ये जानकारी प्रस्तुत करना आवश्यक है, इनमें भूमि स्वामी किसान का आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाईल नंबर, भूमि संबंधित दस्तावेज, सिकमी / बटाईदार / वनपटटाधारी किसान का पंजीयन केवल 109 पंजीयन केन्द्रो के माध्यम से ही किया जावेगा। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित दस्तावेज ले जाकर किसान अपना पंजीयन निर्धारित समयावधि में 109 पंजीयन केन्द्रो या अन्य अधिकृत केन्द्रो पर जाकर पंजीयन सुविधानुसार करवा सकते है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन