Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: कुक्षी में स्कूल जा रही नाबालिग लड़की पर सिरफिरे युवक ने किया चाकू से हमला

Kailash Gupta

Sat, Dec 3, 2022
Post views : 142
कुक्षी। आज सुबह 16 साल की लड़की पर एक सिरफिरे आशिक ने सरेराह चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। लड़की को गंभीर हालत में कुक्षी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया था जहां से हालत गंभीर होने पर बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां ऑपरेशन के बाद अब लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे के आसपास की है 16 साल की नाबालिग पढ़ाई के लिए कुक्षी के आजाद नगर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर रहती है। वो रोजाना की तरह शनिवार को भी घर से स्कूल जाने के लिए निकली लेकिन रास्ते में एक सिरफिरे आशिक ने उसका रास्ता रोक लिया और वो कुछ समझ पाती इससे पहले ही उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवक का नाम जगदीश बताया जा रहा है जो कि लड़की को बीते कुछ दिनों से परेशान कर रहा था। घटना लड़की के घर से कुछ ही दूरी की है।   चाकू के हमले में घायल लड़की ने मदद के लिए शोर मचाया तो लोग तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी युवक जगदीश भाग चुका था। घायल लड़की को लोगों ने कुक्षी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे लेकिन हालत गंभीर होने के कारण वहां से उसे बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बड़वानी जिला अस्पताल में युवती का ऑपरेशन किया गया है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की। एसडीओपी कुक्षी दिलीप सिंह बिलवाल ने बताया कि युवक जगदीश की तलाश की जा रही है वहीं बालिका का ऑपरेशन हो गया है और स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन