: मध्य प्रदेश में 1मई से सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित
Wed, Apr 12, 2023
भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को सरकारी स्कूलों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किये जाने के आदेश जारी कर दिये। जिसके अनुसार 1 मई से 15 जून तक विद्यार्थियों के लिए और 1 मई से 9 जून को शिक्षकों के लिए अवकाश रहेगा। दशहरा अवकाश 23 से 25 अक्टूबर तक और दीपावली अवकाश 10 से 15 नवंबर तक रहेगा। शीतलकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2023 से 4 जनवरी 2024 तक घोषित किया गया है। यह शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के लिए लागू रहेगा।
: मनोज सोमानी धार जिला भाजपा अध्यक्ष नियुक्त
Tue, Apr 11, 2023
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने धार जिला भाजपा अध्यक्ष पद पर पुर्व जिला महामंत्री मनोज सोमानी को जिला भाजपा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। सोमानी को जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं व मित्रगणों द्वारा बधाई दी गई।
: गोठड़ा माता के पंडा जी द्वारा की गई भविष्यवाणी इस वर्ष राजा बदलेगा
Thu, Mar 30, 2023
जनता को लालच देने पर भी नहीं होगा कामयाब कुछ भी हो राजा बदलेगा
भोपाल। रतलाम जिले की सीमा से लगे हुए प्रसिद्ध गोठड़ा माताजी मंदिर में नवमी पर भविष्यवाणी की गई। हर साल की तरह मां महिषासुर मर्दनी के दर्शनों और भविष्य वाणी को सुनने के लिए मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में भक्त पंहुचे। यहां के पंडित (पंडाजी) रामचंद्रजी ने इस वर्ष भी नवमी पर हर साल की तरह भविष्यवाणी में साल में होने वाली कई बातों का पूवार्नुमान बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले साल में राजा पलट जाएगा। राजा के खिलाफ बहुत साजिशें हो रही हैं, राजा बहुत प्रलोभन देगा, लेकिन फिर भी राजा बदल जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि असाढ़ में आंधी तूफान से जन-धन का खूब नुकसान होगा। आने वाले साल में गर्मी भी बहुत पड़ेगी और लोग परेशान हो जाएंगी। ओले खूब गिरेंगे और मावठे की बारिश भी 6-7 बार होगी। हालांकि राहत की बात होगी कि बारिश भी जल्द ही आ जाएगी, लेकिन शुरूआती बारिश में बोवाई न करें। पहली बार बारिश के बाद भी बारिश में लंबे खेंच रहेगी, जिसके कारण जल्द बोवाई करने वालों को नुकसान हो सकता है। बीमारियां फैलेंगी, लेकिन संक्रमण को काबू में कर लिया जाएगा। अच्छी बात यह भी रहेगी कि सभी प्रकार की फसलें आने वाले साल में अच्छी होंगी। फसलों का उत्पादन भी अच्छा होगा, परंतु धैर्य रखना पड़ेगा।