Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

दो शिक्षक अनुपस्थित शिक्षकों को जारी किया नोटिस

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

सुचना

: सोमवार को मनाया जाएगा उद्योग मंत्री दत्तीगांव का जन्मोत्सव

Kailash Gupta

Wed, Jan 11, 2023
Post views : 108

नगर को होर्डिंग्स लगाकर सजाया जा रहा

बदनावर। प्रदेश सरकार के उद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का जन्मदिन यहां 16 जनवरी सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसको लेकर यहां शहर में कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक तैयारियां की जा रही है। जानकारी अनुसार दत्तीगांव सुबह 10 बजे बदनावर आएंगे। जो बड़ी चौपाटी पहुंचेगे। जहां से रैली के रूप कार्यक्रम स्थल चन्द्रलीला पैलेस पहुंचेंगे। जहां जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में बदनावर क्षेत्र के अलावा जिलेभर के पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल होगे। इस मौके पर सहभोज का भी आयोजन रखा गया है। जन्मोत्सव को लेकर यहां कार्यकर्ताओ में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। नगर के बड़ी चौपाटी से लेकर पूरे नगर समेत पेटलावद रोड पर होर्डिंग्स लगाकर सजावटें की जा रही है। बता दे कि दत्तीगांव का जन्मदिन 10 जनवरी को था। किंतु इंदौर में चल रहे ग्लोबल समिट के कारण वहां व्यस्तता होने के कारण वे बदनावर नही आ पाए थे। इस कारण सोमवार को जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन