Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

दो शिक्षक अनुपस्थित शिक्षकों को जारी किया नोटिस

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

सुचना

: सूरज विद्या विहार में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया

Kailash Gupta

Thu, Jan 19, 2023
Post views : 109
बदनावर । आज के आधुनिक युग में जहां बच्चे मोबाइल से जुड़कर अपनी संस्कृति एवं संस्कारो से दूर होते जा रहे हैं ऐसे समय में सूरज विद्या विहार विद्यालय द्वारा मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम कर बच्चों को अपने माता-पिता के प्रति आदर एवं सम्मान भाव प्रदर्शित करने के लिए मातृ पूजन विधि विधान से कराया गया। इस दौरान माता पिता भी भाव विभोर हो गए एवं बच्चों को अपने गले लगा लिया। इस पूजन कार्यक्रम से स्कूल प्रांगण में उपस्थित समस्त माता पिता, अतिथि एवं बच्चे भाव विभोर होकर रोने लगे। कार्यक्रम में अतिथी के रूप में बदनावर की एवरग्रीन महिला ग्रुप की समस्त सदस्य मोनिका पंवार, दीपा शर्मा, सुषमा पाठक, सारिका पटेल, जय श्री भट्ट, पमा चौहान, सपना पंवार, शारदा पाटीदार, रेखा मराठा, कविता राठोर , कृष्णा जायसवाल, रीना जाधव, मुन्नी सेन, गुंजन गुर्जर, विद्या शर्मा, संध्या पंवार, लक्ष्मी शर्मा थी। सभी अतिथियों का स्वागत स्कूल संचालक सीमा चावला, रीना चावला प्राचार्य रीना जोशी एवं समस्त स्टाफ ने किया। अतिथियों ने अपने दिन में उद्बोधन में माता पिता पूजन कार्यक्रम को अतुल ने बताया एवं भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम में होते रहे जिससे भविष्य में बच्चो को प्रेरणा मिलती रहे । सभी ने आयोजन की सराहना की। कार्यकर्म का संचालन प्रवीण चावला, आभार पवन चावला ने माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन