Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: संबल योजना के तहत 6 मृतकों के परिजनो को 14 लाख रुपए के स्वीकृति पत्र दिए

Kailash Gupta

Sat, Mar 4, 2023
Post views : 120
बदनावर। नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 के अंतर्गत कर्मकार कल्याण मंडल के सहायता राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव, अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, पार्षद भारती राठौड़, जितेंद्र शर्मा, अनीता डॉक्टर संतोष चौहान, झन्नू बाई शांतिलाल सीरवी, भगवंताबाई शंकरलाल राव, सुखराम देवदा, दीपक जाधव टेकरी, चेतन नागल, भेरूलाल डावर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनोज कुमार मौर्य की उपस्थिति में मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2.0 के अंतर्गत कर्मकार कल्याण मंडल के सहायता राशि के 6 चेक बांटे गए। जिसमे संबल योजना में पंजीकृत दिनेश पिता नंदकिशोर हारोड, सुरेंद्रसिंह पिता रामसिंह सोलंकी, मंजुला देवडा, शंकुबाई परमार व मुकेश पिता अंबाराम वार्ड 7 की सामान्य मृत्यु होने पर उनके परिजनों को दो दो लाख रुपए के सहायता राशि के स्वीकृति पत्र व विशाल पिता बद्रीलाल पांचाल की दुर्घटना में मौत होने पर उनके परिजन को 4 लाख रुपए सहायता राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर नप अध्यक्ष यादव ने कहा कि गांव- गरीब किसान-युवा एवं महिलाओ को सीधा लाभ दिलाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका लाभ भी सभी को मिल रहा हैं। संबल योजना वास्तव में परिवार के लोगो के लिए संबल साबित होती है। इस योजना में सामान्य मृत्यु पर दो लाख व दुर्घटना से मृत्यु होने पर चार लाख की अनुग्रह राशि दी जाती है। यादव ने कहा कि पात्र व्यक्ति संबल योजना में अपना नाम जरूर जुड़ाए। इस मौके पर शासन की अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गई। बता दे कि शनिवार को रीवा के मउगंज में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने संबल योजना के 27 हजार 310 हितग्राहियों को कुल 605 करोड़ रुपए की सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजी है। जिसमे बदनावर नगर के 6 हितग्राहियों के नाम शामिल थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन