Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

दो शिक्षक अनुपस्थित शिक्षकों को जारी किया नोटिस

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

सुचना

: शिक्षक दिवस पर छात्रों ने ली शपथ सूरज विधा विहार में शिक्षको का सम्मान किया

Kailash Gupta

Wed, Sep 7, 2022
Post views : 108
बदनावर। सूरज विद्या विहार विद्यालय में शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान एवं अलंकरण समारोह में अतिथी के रूप में खेड़ा के युवा सरपंच योगेश मुकाती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनीश मालवीय, सेवानिवृत शिक्षक रमेशचन्द्र हारोड एवं विद्यालय संचालक प्रवीण चावला के आतिथ्य में समन्न हुआ। सर्वप्रथम अतिथीयों द्वारा माॅ सरस्वती एवं डाॅ. राधाकृष्‍णन के चित्र पर मार्ल्‍यापण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। सेवानिवृत शिक्षक रमेशचन्द्र हारोड का सम्मान शॅाल श्रीफल एवं प्रतिक चिन्ह द्वारा किया गया। विद्यालय द्वारा नियुक्त हेड बाॅय गणेश नाथ, हेड गर्ल प्रिया पंवार, अनुशासन प्रभारी, खेल प्रभारी, सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी एवं विद्यालय द्वारा बनाये गये चार हाउस के प्रभारी नियुक्ति की गई। जिनका अतिथियों द्वारा बैच लगाये गये एवं विद्यालय प्राचार्य रीना जोशी द्वारा सभी नियुक्त बच्चों को शपथ दिलवाई गई। अतिथी सरपंच योगेश मुकाती ने कहा कि बच्चें सभी शिक्षकों का सम्मान करें एवं मोबाईल गेम से दूर रहे और मैदानी खेल कब्बडी, खो-खो, फूटबाॅल आदि खेले। रजनीश मालवीय ने डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्‍णन के बारे में बताया और बच्चों को अनुशासन में रहने और देश के प्रति अपने कर्तव्य को अच्छे से निभाने की बात कहीं। सेवानिवृत शिक्षक श्री हारोड ने सभी शिक्षकों को अपना काम ईमानदारी से करने की सलाह दी और कहा कि बच्चें देश का भविष्‍य होते है उनके प्रति शिक्षक की जिम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय द्वारा सभी अतिथियों को प्रतिक चिन्ह भेंट किये गये। कार्यक्रम का संचालन प्रशंसा तिवारी एवं अक्षय सौलंकी ने किया एवं आभार विद्यालय संचालक पवन चांवला ने माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन