Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: विश्व आदिवासी दिवस पर बदनावर में धूमधाम से निकाला चल समारोह,आदिवासी वेशभूषा में शामिल हुए युवा

Kailash Gupta

Fri, Aug 9, 2024
Post views : 130
बदनावर। विश्व आदिवासी दिवस आज नगर समेत अंचल में मनाया गया। आदिवासी समाज व जयस द्वारा धूमधाम से चल समारोह निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने शामिल होकर जय जोहार के नारे लगाए। चल समारोह इंद्रप्रस्थ कालोनी से शुरू हुआ।

6 डीजे के साथ जमकर थिरके युवा

चल समारोह 6 डीजे के साथ शुरू हुआ। जिसमें समाजजन परंपरागत वेशभूषा पहनकर व हाथों में तीर कमान लेकर शामिल हुए। ग्रामीण अंचल से आए युवा जोश व जुनून के साथ गले मे पीला गमछा ओर झंडा लेकर चल रहे थे। चल समारोह में प्रसिद्ध आदिवासी लोक गायक व डांसर ईईश्वर मोरी व जया मुनिया ने उनकी टीम द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। आदिवासी गानों पर समाज के युवा जमकर थिरकते हुए चल रहे थे। इस दौरान चल समारोह का नगर में विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंचा। जहां पर सभा के पश्चात समापन हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन