Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

फुटपाथ बने स्थायी सब्ज़ी बाजार, हादसों में जा रही बेकसूर लोगों की जान

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

सुचना

: राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में रोज हो रहे रोमांचक मुकाबले

Kailash Gupta

Thu, Jan 6, 2022
Post views : 126

फुटबॉल टूर्नामेंट को देखने के लिए पहुंच रहे खेल प्रेमी

बदनावर। पूर्व विधायक स्व प्रेमसिंह दत्तीगांव की स्मृति में कालेज ग्राउंड पर चल रहे राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का गुरुवार को दूसरा दिन था। टूर्नामेंट आयोजक यूथ स्पोर्ट्स क्लब है। क्लब के अध्यक्ष संतोष राव ने बताया कि दूसरे दिन के टूर्नामेंट में अतिथि रूप में मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ के ज्वाइन सेकेट्री राहुल मेहता, भाजपा नेता सुरेश पटेल, प्रेस क्लब अध्यक्ष पुरुषोंत्तम शर्मा, रामचंद्र वर्मा, राजेश होती, गणेश नागरु, महिपाल सिंह पंवार, उमेश पाटीदार, चिंटू पहलवान व अनिल मारू, भूपेंद्रसिंह मस्ताना, मनीष श्रीवास्तव, मनीष गुर्जर, पीटीआई नरेंद्र चौहान, हरीश कराडा, लोकेंद्रसिंह पँवार, मनोज सोलंकी उपस्थित थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू करवाया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन के मैच में पहला मैच बदनावर युथ स्पोर्ट्स क्लब व खंडवा डीएफए के बीच खेला गया। जिसमें खंडवा 4-2 से विजयी रही। दूसरा मैच क्रिश्चियन क्लब उज्जैन व मदन महाराज भोपाल के मध्य हुआ। जिसमे उज्जैन 1-0 से मैच जीती। तीसरा मैच रॉयल एफसी महु व सीहोर एफसी के बीच खेला गया। इस मैच में 4-0 से महु विजेता रही। आखरी चौथा मैच इंदौर लक्ष्मण गौड़ एफ़सी व बालाघाट एफ़सी के बीच हुआ। इस मैच में इंदौर 2-0 से मैच जीती।विधायक ट्राफी को लेकर खेलप्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। फुटबॉल मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी कालेज ग्राउंड पहुंच रहे है। टूर्नामेंट का समापन 9 जनवरी को होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन