Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

दो शिक्षक अनुपस्थित शिक्षकों को जारी किया नोटिस

मेधावी छात्रों और नव-नियुक्त CA का हुआ सम्मान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया स्मरण

वीआईपी प्रकरणों का24 घंटे में खुलासा,आम आदमी के मामलों में वर्षों का इंतजार,आखिर क्यों अलग-अलग है पुलिस की कार्यप्रणाली?

सुचना

: मनोकामना पूर्ण होने पर गणेश जी को चढ़ाएं एक भक्त ने एक लाख रुपए 

Kailash Gupta

Thu, Sep 1, 2022
Post views : 111

बदनावर। नगर के प्राचीन श्री इच्छापूर्ण रणतभंवर गणेश मंदिर अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने के लिए जाना जाता है। आए दिन किसी न किसी श्रद्धालु की मनोकामना यहां अवश्य पूर्ण होती हे। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर एक भक्त द्वारा गुप्तदान स्वरूप एक लाख रुपये की दानराशि श्री गणेश व्यायामशाला के अध्यक्ष प्रह्लाद यादव, कोषाध्यक्ष राजेश प्रजापति (पहलवान), उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पंवार, लोकेन्द्र सिंह पंवार, चंद्रभान सिंह डोडिया, सुनील राव आदि सदस्यों की उपस्थिति में गजानंद गणपति महाराज के श्री चरणों में समर्पित की गई। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य पर श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर से चल समारोह द्वारा नगर के मुख्य मार्गो से गजानंद गणपति महाराज की प्रतिमा को लाया गया जिसके पश्चात स्थापना आरती की गई प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा एवं प्रसादी वितरण व्यवस्था समिति द्वारा रखी गई है। दस दिवसीय गणेशोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाना हैं प्रतिदिन महाआरती एवं महा प्रसादी का आयोजन विभिन्न यजमानोओ द्वारा यहां रखा जाता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ लेते हैं। अत्यंत चामत्कारि होने से दिन प्रतिदिन लोगों की आस्था गणेश जी महाराज पर बढ़ती जा रही है। यह स्थान गणेश वर्ली के नाम से भी प्रसिद्ध है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन